विज्ञापन

Holashtak 2026: आज से शुरू हुए होलाष्टक, सावधान हो जाएं इन 3 राशियों के लोग, जीवन में आ सकती है नेगेटिविटी

Holashtak 2026 Rashifal: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार इस साल होलाष्टक 3 राशियों के लिए अशुभ माना जा रहा है. इस समय इन राशियों के लोगों को बेहद सावधान रहने की जरूरत होगी. आइए जानते हैं, इन राशियों के बारे में...

Holashtak 2026: आज से शुरू हुए होलाष्टक, सावधान हो जाएं इन 3 राशियों के लोग, जीवन में आ सकती है नेगेटिविटी
होलाष्टक 2026
File Photo

Holashtak 2026: होलिका दहन से ठीक 8 दिन पहले होलाष्टक की शुरुआत मानी जाती है. पंचांग के अनुसार आज, 24 फरवरी 2026 से होलाष्टक शुरू हो चुके हैं और अब अगले आठ दिनों तक कोई भी शुभ या मांगलिक कार्य जैसे शादी, गृह प्रवेश की मनाही होती है. इस अवधि को बेहद अशुभ माना जाता है, क्योंकि मान्यता है कि इन दिनों लोगों के जीवन में बाधाएं और नकारात्मक प्रभाव बढ़ा सकती है. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार इस साल होलाष्टक 3 राशियों के लिए अशुभ माना जा रहा है. इस समय इन राशियों के लोगों को बेहद सावधान रहने की जरूरत होगी. आइए जानते हैं, इन राशियों के बारे में...

1. कर्क राशि

होलाष्टक के दिनों में नकारात्मक ऊर्जा का प्रभाव बढ़ जाता है, इसलिए कर्क राशि वालों को इन आठ दिनों में खास सतर्क रहने की सलाह दी जाती है. इस दौरान आपको किसी भी अनजान व्यक्ति से खाने‑पीने की चीजें लेने से बिल्कुल बचना चाहिए, क्योंकि चंद्रमा के प्रभाव के कारण कर्क राशि के लोग जल्दी प्रभावित हो सकते हैं. इसके अलावा, होलाष्टक के दौरान अपनी सुरक्षा, मानसिक शांति और सकारात्मक ऊर्जा को प्राथमिकता देना बहुत जरूरी है. अपने मन को शांत रखने के लिए आप होलाष्टक में दुर्गा कवच का पाठ कर सकते हैं. 

Latest and Breaking News on NDTV

2. सिंह राशि

होलाष्टक के दौरान सिंह राशि के जातक अपने शत्रुओं या विरोधियों से खास सावधान रहें. इस समय कुछ लोग आपकी छवि या चरित्र को नुकसान पहुंचाने की कोशिश कर सकते हैं. इसके अलावा आपके जीवन में नकारात्मक ऊर्जा का प्रभाव भी जल्दी पड़ सकता है. इसी कारण सिंह राशि वालों को अतिरिक्त सतर्क रहने, सकारात्मक वातावरण बनाए रखने की सलाह दी जाती है. इस समय आप घर से निकलने से पहले भगवान नरसिंह मंत्र का जाप करें.

Latest and Breaking News on NDTV

3. कुंभ राशि

कुंभ राशि के जातकों को होलाष्टक के दौरान अत्यधिक सावधानी बरतने की सलाह दी जाती है. इस समय नकारात्मक या अशुभ गतिविधियों का प्रभाव बढ़ सकता है, इसलिए खुद को सुरक्षित रखने के लिए आध्यात्मिक और धार्मिक कार्यों में जरूरी शामिल हों. इसके अलावा शत्रु और आपको न पसंद करने वाले लोग आपके लिए परेशानी पैदा कर सकते हैं. ऐसे में आप खुद को शांत रखें और बड़ा निर्णय सोच समझकर लें.

Latest and Breaking News on NDTV

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. एनडीटीवी इसकी पुष्टि नहीं करता है.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com