Happy Holi 2026 Wishes in Hindi: रंगों का त्योहार होली हर उम्र के लोगों के लिए खुशियां लेकर आता है. पूरे साल भर लोग इस दिन का बेसब्री से इंतजार करते हैं, क्योंकि यह सिर्फ रंग खेलने का ही नहीं बल्कि आपसी प्यार, अपनापन और भाईचारे का संदेश देने वाला पर्व है. इस दिन दोस्त, परिवार और रिश्तेदार एक-दूसरे से मिलकर गले लगाते हैं, गुजिया और मिठाइयां बांटते हैं और पुराने मनमुटाव भूलकर रिश्तों में नई चमक भरते हैं. पंचांग के अनुसार इस बार 2 मार्च को होलिका दहन होगा, जिसे बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक माना जाता है. इसके दो दिन बाद, 4 मार्च को धुलेंडी, यानी रंगों वाली होली खेली जाएगी. इस अवसर पर लोग अपने प्रियजनों को शुभकामनाएं भेजकर उनके जीवन में रंग, खुशियां और पॉजिटिविटी की कामना करते हैं. इसी कड़ी में आज हम आपके लिए चुनिंदा संदेश लेकर आए हैं, जिनके जरिए आप अपने दोस्तों और करीबियों को होली की शुभकामनाएं दे सकते हैं...
यह भी पढ़ें: Chandra Grahan 2026: ग्रहण के दौरान भी बंद नहीं होते हैं इन मंदिरों के दरवाजे, जानिए क्या है रहस्य और मान्यता
1. रंगों के त्यौहार में सभी रंगों की हो भरमार,
ढेर सारी खुशियों से भरा हो आपका संसार.
रंगों के पर्व होली की हार्दिक शुभकामनाएं.
2. वसंत ऋतु की बहार,
चली पिचकारी उड़ा है गुलाल,
रंग बरसे नीले हरे लाल,
मुबारक हो आपको होली का त्यौहार
हैप्पी होली 2026
3. दुश्मन को भी गले लगाने का दिन है,
रंगों में भीग जाने का दिन है,
ये होली का दिन है
होली की हार्दिक शुभकामनाएं

4. प्यार के रंगों से भरो पिचकारी,
स्नेह के रंगों से रंग दो दुनिया सारी,
ये रंग न छूटे कभी जीवन से,
ऐसी चमक आए आपकी बारी
होली की हार्दिक शुभकामनाएं
5. खुशियों से हो आपकी मुलाकात,
रंगों की आए ऐसी बरसात,
गुझिया की मिठास और अपनों का प्यार,
मुबारक हो आपको होली का त्यौहार
6. गुलाल का रंग, गुब्बारों की मार
सूरज की किरणें, खुशियों की बहार
चांद की चांदनी, अपनों का प्यार
मुबारक हो आपको रंगों का त्योहार
होली 2026 की हार्दिक शुभकामनाएं!

7. सात रंगों से बनी रंगोली,
खुशियों से भर गई मेरी झोली,
रंगों का यह खेल है होली
पिचकारी की धार, गुलाल की बौछार
अपनों का प्यार, यही है होली का त्योहार
होली 2026 की हार्दिक शुभकामनाएं!
8. सपनों की दुनिया और अपनों का प्यार,
गालों पे गुलाल और पानी की बौछार,
सुख समृद्धि और सफलता का हार,
मुबारक हो आपको रंगो का त्योहार।।
होली की ढेर सारी शुभकामनाएं
9. आज मुबारक, कल मुबारक,
होली का हर पल मुबारक
रंग बिरंगी होली में,
होली का हर रंग मुबारक,
हैप्पी होली 2026

10. ठंडाई की मिठास, रंगो की बहार, होली का त्यौहार, आने को है तैयार
थोड़ी सी मस्ती, थोड़ा सा प्यार, सबसे पहले मुबारक हो आपको होली का त्यौहार
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं