आज रविवार का दिन है. हिंदू धर्म में रविवार का दिन भगवान सूर्य को समर्पित माना जाता है. मान्यता है कि इस दिन सूर्य भगवान की पूजा-अर्चना करने से जीवन में तेज और आरोग्य बढ़ता है. सुबह सूर्य को जल चढ़ाने से शरीर को ऊर्जा मिलती है और रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत होती है. ऐसे में भक्त सच्ची श्रद्धा से रविवार के दिन सूर्य पूजा करते हैं. पूजा का समापन आरती के साथ किया जाता है. ऐसे में अगर आप भी आज के दिन सूर्य भगवान की पूजा करने वाले हैं, तो पूजा के बाद यहां से पढ़कर सूर्य देव की आरती कर सकते हैं.
यहां पढ़ें सूर्य देव की संपूर्ण आरती
ॐ जय सूर्य भगवान, जय हो दिनकर भगवान।
जगत् के नेत्रस्वरूपा, तुम हो त्रिगुण स्वरूपा।
धरत सब ही तव ध्यान, ॐ जय सूर्य भगवान।।
।। ॐ जय सूर्य भगवान ।।
सारथी अरुण हैं प्रभु तुम, श्वेत कमलधारी। तुम चार भुजाधारी।।
अश्व हैं सात तुम्हारे, कोटि किरण पसारे। तुम हो देव महान।।
।। ॐ जय सूर्य भगवान ।।
ऊषाकाल में जब तुम, उदयाचल आते। सब तब दर्शन पाते।।
फैलाते उजियारा, जागता तब जग सारा। करे सब तब गुणगान।।
।। ॐ जय सूर्य भगवान ।।
संध्या में भुवनेश्वर अस्ताचल जाते। गोधन तब घर आते।।
गोधूलि बेला में, हर घर हर आंगन में। हो तव महिमा गान।।
।। ॐ जय सूर्य भगवान ।।
देव-दनुज नर-नारी, ऋषि-मुनिवर भजते। आदित्य हृदय जपते।।
स्तोत्र ये मंगलकारी, इसकी है रचना न्यारी। दे नव जीवनदान।।
।। ॐ जय सूर्य भगवान ।।
तुम हो त्रिकाल रचयिता, तुम जग के आधार। महिमा तब अपरम्पार।।
प्राणों का सिंचन करके भक्तों को अपने देते। बल, बुद्धि और ज्ञान।।
।। ॐ जय सूर्य भगवान ।।
भूचर जलचर खेचर, सबके हों प्राण तुम्हीं। सब जीवों के प्राण तुम्हीं।।
वेद-पुराण बखाने, धर्म सभी तुम्हें माने। तुम ही सर्वशक्तिमान।।
।। ॐ जय सूर्य भगवान ।।
पूजन करतीं दिशाएं, पूजे दश दिक्पाल। तुम भुवनों के प्रतिपाल।।
ऋतुएं तुम्हारी दासी, तुम शाश्वत अविनाशी। शुभकारी अंशुमान।।
।। ॐ जय सूर्य भगवान ।।
ॐ जय सूर्य भगवान, जय हो दिनकर भगवान।
जगत् के नेत्रस्वरूपा, तुम हो त्रिगुण स्वरूपा।स्वरूपा।।
धरत सब ही तव ध्यान,
।। ॐ जय सूर्य भगवान ।।
(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. एनडीटीवी इसकी पुष्टि नहीं करता है.)
यह भी पढ़ें- एकादशी कब है, 21 या 22 सितंबर? जानें परिवर्तिनी एकादशी की सही तिथि, पूजा मुहूर्त और पारण का समय
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं