Dhanteras 2023: दिवाली व धनतेरस को बनने वाले खास योग के कारण ये दिन खरीदारी के लिए बहुत शुभ माने जाते हैं. धनतेरस को तो खरीदारी का महामुहूर्त होता है. इस दिन की गई खरीदारी बहुत शुभ और फलदायी होती है. धनतेरस (Dhanteras) के दिन सोना-चांदी जैसी धातु को घर लाना बहुत शुभ कहा जाता है. इससे सालभर घर में सुख-समृद्धि बनी रहती है. हालांकि, इस दिन कुछ खास वस्तुएं खरीदने पर धन की देवी लक्ष्मी (Goddess Lakshmi) प्रसन्न होती हैं और कृपा की बरसात कर देती हैं. आइए जानते हैं धनतेरस के दिन किन चीजों की खरीदारी करना शुभ माना जाता है.
Diwali 2023: इस साल 12 या 13 नवंबर कब मनाई जाएगी दीवाली, जानिए पूजा का शुभ मुहूर्त
धनतेरस पर क्या खरीदना शुभ होता है
पीतल के बर्तनधनतेरस के दिन धातु को घर लाना बहुत शुभ माना जाता है. आप खरीदारी के महामुहूर्त के दिन पीतल के बर्तन (Peetal ke bartan) खरीद सकते हैं. इस दिन पीतल खरीदकर घर लाने से घर में सुख-समृद्धि बनी रहती है.
-
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज
माता लक्ष्मी साफ-सफाई वाले घर में वास करती हैं. मान्यता है कि धनतेरस के दिन सफाई के लिए उपयोग में लाई जाने वाली झाड़ू खरीदने से बहुत लाभ होता है.
गोमती चक्रमान्यता है कि माता लक्ष्मी को गोमती चक्र विशेष प्रिय हैं. धनतेरस के दिन घर में गोमती चक्र लाना चाहिए. इसका दिवाली की पूजा में उपयोग करना चाहिए.
धनिया के दानेलक्ष्मी पूजन में साबुत धनिया का उपयोग किया जाता है. दिवाली की पूजा (Diwali Puja) के लिए धनिया के बीज धनतेरस के दिन घर ले आने चाहिए. माता की पूजा के बाद इन्हें गमले में बो देना चाहिए. इससे घर में कभी रुपए-पैसे की कमी नहीं रहेगी.
लक्ष्मी गणेश की मूर्ति और अक्षतदिवाली की पूजा के लिए लक्ष्मी-गणेश की मूर्ति धनतेरस के दिन ले आना चाहिए. धनतेरस के दिन लक्ष्मी गणेश की मूर्ति की स्थापना बहुत शुभ फल देने वाली होती है. पूजा के उपयोग किए जाने के लिए अक्षत की खरीदारी भी धनतेरस पर की जा सकती है.
सोने या चांदी के सिक्केधनतेरस के दिन सोने या चांदी के सिक्के (Silver Coin), मां लक्ष्मी की प्रतिमा या चित्र वाले सिक्के को घर लाना बहुत शुभ होता है. इससे माता लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं.
(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. एनडीटीवी इसकी पुष्टि नहीं करता है.)
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं