Diwali 2023 Date And Time: दीवाली साल के सबसे बड़े त्योहारों में से एक है. हिंदू धर्म में दीपावली का विशेष महत्व है. इस दिन दीप जलाए जाते हैं और लक्ष्मी-गणेश की पूजा की जाती है. पंचांग के अनुसार, कार्तिक मास की अमावस्या तिथि पर दीवाली मनाई जाती है. इस साल दीवाली की सही तिथि को लेकर एकबार फिर लोगों में कंफ्यूजन की स्थिति बन रही है. किसी का कहना है कि दीवाली 12 नवंबर की है तो कोई 13 नवंबर को दीवाली का सही दिन समझ रहा है. यहां जानिए दीपावली की सही तारीख, कब है छोटी दीवाली या नरक चतुर्दशी और किस दिन की जाएगी गोवर्धन पूजा.
-
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज
कब है 2023 में दीवाली | When Is Diwali In 2023
दीवाली दशहरा से 20 दिन बाद मनाई जाती है. पौराणिक कथाओं के अनुसार, रावण का वध करने के पश्चात जब श्रीराम अयोध्या लौटे थे तो सभी ने घी के दीये जलाए थे और पूरे राज्य में हर्षोल्लास की लहर दौड़ पड़ी थी. इसी दिन से हर साल दीवाली मनाई जाने लगी. पंचांग के अनुसार, इस साल 10 नवंबर के दिन धनतेरस मनाया जाएगा. इसके बाद 11 नवंबर के दिन नरक चतुर्दशी है. इसी दिन को छोटी दीवाली (Chhoti Diwali) भी कहतें हैं.
दीवाली या बड़ी दीवाली 12 नवंबर के दिन पड़ रही है. कार्तिक मास की अमावस्या तिथि 12 नवंबर दोपहर 2 बजकर 43 मिनट से शुरू होगी और इसका समापन अगले दिन 13 नवंबर 2 बजकर 55 मिनट पर हो जाएगा. इस चलते 12 नवंबर के दिन ही दीवाली मनाई जाएगी. मां लक्ष्मी और भगवान गणेश की पूजा (Laxmi-Ganesh Puja) भी इसी दिन करने का शुभ मुहूर्त है.
अगले दिन ना होकर 14 नवंबर के दिन गोवर्धन पूजा की जाएगी. इसके अगले दिन 15 नवंबर को भैया दूज मनाया जाएगा.
इस साल दीपावली की पूजा 12 नवंबर की शाम की जाएगी. दीवाली की शाम 5 बजकर 40 मिनट से 7 बजकर 36 मिनट तक लक्ष्मी-गणेश की पूजा का शुभ मुहूर्त है. इस समय पूजा करने पर भक्तों को धनलाभ हो सकता है और सभी कष्टों की मुक्ति मिलती है.
(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. एनडीटीवी इसकी पुष्टि नहीं करता है.)
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं