विज्ञापन

December 2025 Calendar: दिसंबर महीने में देवी-देवताओं से जुड़े कब-कब आएंगे तीज-त्योहार, देखें पूरा कैलेंडर

December 2025 Teej Tyohar: हिंदू धर्म में प्रत्येक दिन किसी न किसी व्रत या पर्व आदि से जुड़ा होता है. साल के आखिरी महीने में यानि दिसंबर में एकादशी से लेकर प्रदोष तक कब कौन सा पड़ेगा व्रत? दिसंबर 2025 का पूरा कैलेंडर देखने के लिए पढ़ें ये लेख. 

December 2025 Calendar: दिसंबर महीने में देवी-देवताओं से जुड़े कब-कब आएंगे तीज-त्योहार, देखें पूरा कैलेंडर
December 2025 Calendar: दिसबंर 2025 के तीज-त्योहार
NDTV

December 2025 festival list in Hindi: कई धर्मों और परंपराओं वाले भारत देश में हर दिन किसी न किसी संपद्राय या धर्म विशेष की पूजा, व्रत या पर्व से जुड़ा रहता है. यदि बात करें साल के आखिरी महीने दिसंबर की तो इस महीने की शुरुआत गीता जयंती और मोक्षदा एकादशी जैसे पर्व से होगी. इसके बाद दिसंबर महीने में कब-कब पड़ेगा यह व्रत? दिसंबर महीने में किन देवी-देवताओं या फिर महापुरुषों की जयंती कब मनाई जाएगी? इस महीने कब कौन सा ग्रह करेगा गोचर? अमावस्या से लेकर पूर्णिमा तक सभी बड़े पर्वों की सही तारीख जानने के लिए आइए देखते हैं दिसंबर महीने का पूरा कैलेंडर. 

दिसंबर 2025 के तीज त्योहार | December 2025 Festival

01 दिसंबर 2025 :  मोक्षदा एकादशी, गीता जयन्ती, गुरुवायुर एकादशी, 
02 दिसंबर 2025 : मत्स्य द्वादशी, भौम प्रदोष व्रत, मोक्षदा एकादशी पारण
03 दिसंबर 2025 : हनुमान जयन्ती *कन्नड़
04 दिसंबर 2025 : अन्नपूर्णा जयंती, त्रिपुर भैरवी जयंती, दत्तात्रेय जयंती, मार्गशीर्ष पूर्णिमा व्रत 
05 दिसंबर 2025 : पौष माह आरंभ
07 दिसंबर 2025 : अखुरथ संकष्टी चतुर्थी व्रत
11 दिसंबर 2025 : कालाष्टमी
15 दिसंबर 2025 : सफला एकादशी व्रत
16 दिसंबर 2025 : सफला एकादशी पारण, कृष्ण मत्स्य द्वादशी, धनु संक्रान्ति, खरमास प्रारंभ 
17 दिसंबर 2025 : बुध प्रदोष व्रत
19 दिसंबर 2025 : पौष अमावस्या, दर्श अमावस्या, हनुमान जयंती *तमिल 
21 दिसंबर 2025 : चन्द्र दर्शन, साल का सबसे छोटा दिन
25 दिसंबर 2025 : स्कन्द षष्ठी, पञ्चक प्रारंभ, क्रिसमस
24 दिसंबर 2025 : विघ्नेश्वर चतुर्थी
27 दिसंबर 2025 : गुरु गोविंद सिंह जयंती
28 दिसंबर 2025 : शाकम्भरी उत्सवारम्भ
29 दिसंबर 2025 : पंचक समाप्त
30 दिसंबर 2025 : पौष पुत्रदा एकादशी, तैलंग स्वामी जयन्ती
31 दिसंबर 2025 : बैकुंठ एकादशी, पौष पुत्रदा एकादशी पारण, कूर्म द्वादशी, वैष्णव पौष पुत्रदा एकादशी

दिसंबर 2025 में ग्रह-गोचर

04 दिसंबर 2025 : गुरु वक्री होकर मिथुन राशि में गोचर करेंगे
06 दिसंबर 2025 : बुध ग्रह का वृश्चिक राशि में होगा गोचर
07 दिसंबर 2025 : मंगल ग्रह का धनु राशि में होगा गोचर
20 दिसंबर 2025 : शुक्र ग्रह का धनु राशि में होगा गोचर
29 दिसंबर 2025 : बुध ग्रह का धनु राशि में होगा गोचर

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. एनडीटीवी इसकी पुष्टि नहीं करता है.)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com