मकर संक्रांति पर सूर्य भगवान को जल चढ़ाते हुए करें इन मंत्रों का जाप

वेदों में सूर्य को जगत की आत्मा कहा गया है. कहा जाता है कि सूर्य से ही पृथ्वी पर जीवन है. वैदिक काल में आर्य सूर्य को ही सारे जगत का कर्ता धर्ता मानते थे. आज मकर संक्रांति के दिन विधि-विधान से सूर्यदेव की पूजा की जा रही है. पूजा करते समय सूर्यदेव के मंत्रों का जाप करना उत्तम माना जाता है.

मकर संक्रांति पर सूर्य भगवान को जल चढ़ाते हुए करें इन मंत्रों का जाप

मकर संक्रांति पर इन मंत्रों से करें सूर्य भगवान की उपासना

नई दिल्ली:

हिंदू धर्म में मकर संक्रांति (Makar Sankranti) का खास महत्व है. भारत के अलग-अलग प्रांतों में मकर संक्रांति विभिन्न नामों से मनाई जाती है. हर साल की तरह इस साल भी मकर संक्रांति का पर्व 14 जनवरी यानि आज मनाया जा रहा है. बता दें कि साल में कुल 12 संक्रांति होती हैं, जिनमें मकर संक्रांति को विशेष माना जाता है. इस दिन सूर्य देव का विधि-विधिन से पूजन किया जाता है. देश भर में अलग-अलग तरीके से मकर संक्रांति के दिन सूर्य उपासना की जाती हैं. इस दिन सुबह उठकर सूर्य भगवान को जल चढ़ाया जाता है, इस दौरान कुछ मंत्रों का जाप करना शुभ माना जाता है. आइए आपको बताते हैं सूर्य देव को जल अर्पित करते समय किन खास मंत्रों का जाप करना चाहिए, जो आपके फलदायी साबित हो सकता है.  

ofsd3n1g

इन मंत्रों का करें जप

  • ओम घृ‍णिं सूर्य्य: आदित्य:।
  • ओम ह्रीं ह्रीं सूर्याय सहस्रकिरणाय मनोवांछित फलम् देहि देहि स्वाहा।
  • ओम ह्रीं ह्रीं सूर्याय नमः।
  • ओम ऐहि सूर्य सहस्त्रांशों तेजो राशे जगत्पते, अनुकंपयेमां भक्त्या, गृहाणार्घय दिवाकर:।
  • ओम ह्रीं घृणिः सूर्य आदित्यः क्लीं ओम।

dcunsms8

सूर्य गायत्री मंत्र 

ॐ भाष्कराय विद्महे दिवाकराय धीमहि तन्नो सूर्य: प्रचोदयात् ।।

गायत्री महामंत्र

ॐ भूर्भूवः स्वः तत् सवितुर्वरेण्यं भर्गो देवस्य धीमहि धियो योनः प्रचोदयात् ।।

महामृत्युंजय मंत्र

ॐ त्र्यम्बकम् यजामहे सुगन्धिम् पुष्टिवर्धनम् उर्वारुकमिव बन्धनान् मृत्योर्मुक्षीय मामृतात् ।।

5p1uukvo

सूर्य स्तुति मंत्र

नमामि देवदेवशं भूतभावनमव्ययम्। 
दिवाकरं रविं भानुं मार्तण्डं भास्करं भगम्।।

इन्द्रं विष्णुं हरिं हंसमर्कं लोकगुरुं विभुम्। 
त्रिनेत्रं त्र्यक्षरं त्र्यङ्गं त्रिमूर्तिं त्रिगतिं शुभम्।।

  • ऊं भास्कराय नम:
  • ऊं भानवे नम:
  • ऊं मरिचये नम:
  • ऊं सूर्याय नम:
  • ऊं आदित्याय नम:
  • ऊं सप्तार्चिषे नम:

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. एनडीटीवी इसकी पुष्टि नहीं करता है.)