फेंगशुई में घर की सजावट से जुड़ी कई ऐसी चीजों का जिक्र मिलता है, जिन्हें सकारात्मक ऊर्जा और सुख-समृद्धि का प्रतीक माना जाता है. इन्हीं में से एक है क्रिस्टल ट्री. ऐसी मान्यता है कि इसे सही दिशा में रखने से आर्थिक परेशानियां कम हो सकती हैं और घर में खुशहाली का माहौल बनता है. हालांकि, इसका लाभ तभी मिलता है जब इसे फेंगशुई के नियमों के अनुसार रखा जाए. ज्योतिषाचार्य पंडित कौशल पांडेय ने बताया कि घर के अंदर दिशा का विशेष ध्यान रखना जरूरी है.
आर्थिक तंगी दूर करने के लिए यहां रखें क्रिस्टल ट्री
फेंगशुई के अनुसार अगर आप पैसों की कमी या कर्ज की समस्या से परेशान हैं तो घर की उत्तर-पश्चिम दिशा में क्रिस्टल ट्री रखना शुभ माना जाता है. ऐसी मान्यता है कि इससे आर्थिक स्थिति मजबूत होती है और तरक्की के नए अवसर मिलते हैं.
बेहतर स्वास्थ्य के लिए पूर्व दिशा है शुभ
यदि घर का कोई सदस्य लंबे समय से बीमार है, तो क्रिस्टल ट्री को घर की पूर्व दिशा में रखने की सलाह दी जाती है. फेंगशुई में पूर्व दिशा को स्वास्थ्य और नई ऊर्जा का प्रतीक माना गया है.
यह भी पढ़ें: Sawan 2026: सावन का पहला सोमवार आज, जानें पूजा का शुभ मुहूर्त और विधि
क्रिस्टल ट्री से मिलते हैं कई लाभ
ऐसी मान्यता है कि घर में क्रिस्टल ट्री रखने से सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है. इससे सुख-शांति, धन-समृद्धि और परिवार में खुशहाली बढ़ती है. साथ ही कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान और प्रगति मिलने की भी मान्यता है.
सजावट के साथ बढ़ती है पॉजिटिव एनर्जी
ज्योतिषाचार्य पंडित कौशल पांडेय के अनुसार, अगर क्रिस्टल ट्री को सही दिशा में रखा जाए तो यह घर के वातावरण को सकारात्मक बनाए रखने में सहायक माना जाता है. इसे बेडरूम या अन्य उपयुक्त स्थान पर सजावट के रूप में भी रखा जा सकता है. हालांकि, इन मान्यताओं का वैज्ञानिक प्रमाण उपलब्ध नहीं है. इन्हें पारंपरिक फेंगशुई विश्वासों के आधार पर देखा जाता है.
यह भी पढ़ें: सद्दाम खान 250 किमी पैदल चलकर लाया 101 लीटर गंगाजल, सावन के पहले सोमवार पर भगवान शिव का किया जलाभिषेक
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं