Budhwar Ke Upay : हिन्दू धर्म में सप्ताह का हर दिन किसी न किसी भगवान को समर्पित है. सोमवार को शिव जी की आराधना की जाती है. मंगलवार हनुमान जी, बुधवार गणेश जी, गुरुवार को विष्णु भगवान, शुक्रवार संतोषी माता, शनिवार शनि देव और रविवार को सूर्य देव की पूजा के लिए निर्धारित हैं. आज के इस लेख में हम आपको बुधवार के दिन नौकरी और व्यपार में उन्नति पाने के लिए भगवान गणेश से जुड़े कौन से उपाय किए जा सकते हैं, इसके बारे में बताएंगे.
अक्षय तृतीया पर क्या खरीदें और क्या नहीं? बन रहा है शुभ योग, जानिए यहां
भगवान गणेश से जुड़े उपाय - Remedies related to Lord Ganesha
नौकरी में उन्नति के लिए उपायअगर आप नौकरी में उन्नति और प्रमोशन पाना चाहते हैं, तो इसके लिए बुधवार के दिन गणेश जी की निमित्त पूजा करें और उन्हें गंगाजल से धुली 21 दुर्वा व सिंदूर अर्पित करिए. यह करते समय आप “ॐ गं गणपतये नमः” मंत्र का 108 बार जप भी करिए.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
वहीं, आप व्यपार में ग्राहकों का अवाक बढ़ाना चाहते हैं, तो फिर बुधवार के दिन गणेश जी को दुर्वा मिश्रित जल का अभिषेक कराइए और उन्हें सिंदूर चढ़ाएं. यह करते समय “वक्रतुण्ड महाकाय सूर्यकोटि समप्रभ। निर्विघ्नं कुरु मे देव सर्वकार्येषु सर्वदा॥” मंत्र का 51 बार जाप करिए. इससे आपको लाभ मिलेगा.
जीवन की अड़चनें दूर करने के उपायआप बुधवार के दिन भगवान गणेश जी की मूर्ति के सामने बैठकर उन्हें सिंदूर मिश्रित जल अर्पित करिए और साथ में 21 दूर्वा भी. फिर इस सिंदूर को अपने माथे व नाभि पर लगाएं. इससे आपका दुर्भाग्य दूर होगा और सौभाग्य में वृद्धि.
बच्चे का पढ़ाई में मन लगाने के उपायअगर आपके बच्चे का पढ़ाई में मन नहीं लग रहा है, तो फिर आप एक लाल कपड़ा लेकर उसमें थोड़ा सा सिंदूर, 11 दूर्वा मिश्री रखकर गांठ बांधकर भगवान गणेश को समर्पित कर दीजिए. अब आप इस पोटली को बच्चे की पढ़ाई वाली जगह पर रखिए, इससे उसका पढ़ाई में मन लगने लगेगा.
(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. एनडीटीवी इसकी पुष्टि नहीं करता है.)
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं