विज्ञापन

5 अगस्त तक मिथुन राशि में रहेंगे 'ग्रहों के राजकुमार' बुध, मिथुन समेत 4 राशियों को मिलेंगे शुभ परिणाम, बढ़ेगा मान-सम्मान

ज्योतिष गणना के अनुसार ग्रहों के राजकुमार बुध 7 जुलाई को मिथुन राशि में प्रवेश कर चुके हैं. अब बुध इस राशि में 5 अगस्त तक रहने वाले हैं. इसका प्रभाव 4 राशियों के लिए बेहद शुभ माना जा रहा है.

5 अगस्त तक मिथुन राशि में रहेंगे 'ग्रहों के राजकुमार' बुध, मिथुन समेत 4 राशियों को मिलेंगे शुभ परिणाम, बढ़ेगा मान-सम्मान
बुध गोचर 2026
Photo Credit: NDTV

7 जुलाई को बुद्धि, तर्क और संवाद के कारक और ग्रहों के राजकुमार बुध ग्रह मिथुन राशि में गोचर कर चुके हैं. मिथुन बुध की अपनी ही स्वराशि है, इसलिए मिथुन राशि में आते ही वे बेहद मजबूत और सकारात्मक स्थिति में आ जाएंगे. ज्योतिष गणना के अनुसार बुध इस राशि में 5 अगस्त तक रहेंगे. बुध का यह गोचर कुछ विशेष राशियों के लिए भाग्य के द्वार खोलने वाला और जबरदस्त आर्थिक लाभ देने वाला साबित होगा. आइए जानते हैं कि इस गोचर से किन राशियों को सबसे ज्यादा फायदा मिलने वाला है. इसकी जानकारी पंडित कौशल पाण्डेय ने NDTV से बातचीत के दौरान दी है.

1. मिथुन राशि

Latest and Breaking News on NDTV

चूंकि बुध आपकी ही राशि के लग्न भाव में गोचर कर रहे हैं, इसलिए सबसे बड़ा और सीधा लाभ आपको ही मिलेगा. आपके व्यक्तित्व में निखार आएगा। आपकी संवाद शैली इतनी प्रभावशाली होगी कि लोग आपकी बातों से आकर्षित होंगे. बिजनेस में कोई बड़ी डील फाइनल हो सकती है. धन आगमन के नए स्रोत खुलेंगे। रुका हुआ पैसा वापस मिल सकता है. समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा और आप सही समय पर सही निर्णय लेने में सफल रहेंगे.

2. सिंह राशि

Latest and Breaking News on NDTV

सिंह राशि के जातकों के लिए बुध का यह गोचर ग्यारहवें भाव (आय भाव) में होने जा रहा है, जो कि बेहद शुभ है. यह समय आपकी आर्थिक स्थिति को जबरदस्त बूस्ट देगा. आपकी आमदनी में अचानक बढ़ोतरी हो सकती है और पुराने निवेश से भारी मुनाफा मिल सकता है. नौकरीपेशा लोगों को प्रमोशन या सैलरी इंक्रीमेंट की खुशखबरी मिल सकती है. बड़े और प्रभावशाली लोगों से आपके संबंध मजबूत होंगे, जो भविष्य में फायदेमंद साबित होंगे.

3. कन्या राशि 

Latest and Breaking News on NDTV

बुध आपकी राशि के स्वामी हैं और इस गोचर के दौरान वे आपके दसवें भाव में गोचर करेंगे. नौकरी में नई जिम्मेदारियां या मनचाहा ट्रांसफर मिल सकता है. अगर आप नई नौकरी की तलाश में हैं, तो इस दौरान अच्छे ऑफर मिलेंगे. व्यापारियों के लिए यह समय विस्तार का है. आपके द्वारा बनाई गई रणनीतियां सफल होंगी. कार्यक्षेत्र में वरिष्ठ अधिकारियों और घर में पिता का पूरा सहयोग आपको मिलेगा.

4. तुला राशि

Latest and Breaking News on NDTV

तुला राशि के जातकों के लिए बुध का गोचर नौवें भाव (भाग्य भाव) में होने जा रहा है. लंबे समय से रुके हुए काम अब अचानक गति पकड़ेंगे. किस्मत का पूरा साथ आपको मिलेगा. धार्मिक या व्यावसायिक यात्राओं के योग बनेंगे, जो आपके लिए बेहद लाभदायक और मानसिक शांति देने वाली होंगी. छात्र वर्ग के लिए यह समय बेहतरीन है, खासकर जो विदेश जाकर पढ़ाई करना चाहते हैं. बुध देव की कृपा को और अधिक बढ़ाने के लिए इस दौरान बुधवार के दिन गाय को हरा चारा खिलाएं और भगवान गणेश की पूजा करें.

यह भी पढ़ें: Chandra Darshan 2026: जुलाई महीने में कब होगा चंद्र दर्शन? जानें इस दिन कैसे करनी चाहिए चंद्रमा की पूजा

यह भी पढ़ें: Kinnar ka Daan: किन कामनाओं के लिए दिया जाता है किन्नरों को दान? जानें इसका धार्मिक महत्व

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Budh Gochar 2026, Faith News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com