विज्ञापन
This Article is From Sep 12, 2022

Ashwin Month 2022: आश्विन मास शुरू, नवरात्रि समेत इस महीने पड़ेंगे ये खास व्रत-त्योहार, देखें पूरी लिस्ट

Ashwin Month Vrat Festivals 2022: आश्विन मास की शुरूआत हो चुकी है. जिसका समापन 09 अक्टूबर को होगा. इस बीच नवरात्रि, दशहरा और शरद पूर्णिमा समेत कई व्रत-त्योहार पड़ेंगे. देखिए पूरी लिस्ट.

Ashwin Month 2022: आश्विन मास शुरू, नवरात्रि समेत इस महीने पड़ेंगे ये खास व्रत-त्योहार, देखें पूरी लिस्ट
Ashwin Month Vrat Festivals 2022: व्रत-त्योहार की दृष्टि से आश्विन मास बेहद खास है.

Ashwin Month 2022 Vrat Festivals: हिंदू पंचांग का सातवां महीना आश्विन (Ashwin) कहलाता है. इस साल आश्विन मास की शुरुआत 11 सितंबर से हो चुकी है. यह महीना शक्ति की अधिष्ठात्री देवी मां दुर्गा को समर्पित है. व्रत और त्योहार की दृष्टि से यह महीना बेहद खास है. इस महीने में कई प्रमुख व्रत-त्योहार पड़ेंगे. आश्विन मास के शुरुआत में पितृ पक्ष होगा. जिसमें मुख्य रूप से पितरों के निमित्त तर्पण और दान इत्यादि किए जाते हैं. इस महीने के बीच में नवरात्र (Navratri 2022) पर्व मनाया जाएगा. इसके अलावा इस महीने के अंत में दशहरा (Dussehra 2022) और शरद पूर्णिमा (Sharad Purnima 2022) जैसे प्रमुख व्रत-त्योहार पड़ेंगे. आइए जानते हैं कि इस आश्विन मास के प्रमुख व्रत-त्योहारों की लिस्ट. 

आश्विन व्रत-त्योहार लिस्ट | Ashwin Vrat Festivals List

  • 10 सितंबर, रविवार - आश्विन माह प्रारंभ, कृष्ण पक्ष प्रतिपदा तिथि
  • 13 सितंबर, मंगलवार - विघ्नराज संकष्टी चतुर्थी व्रत
  • 17 सितंबर, शनिवार - कन्या संक्रांति, विश्वकर्मा पूजा
  • 18 सिंतबर, रविवार - जीवित्पुत्रिका व्रत
  • 21 सिंतबर, बुधवार - इंदिरा एकादशी
  • 23 सितंबर, शुक्रवार - अश्विन शुक्र प्रदोष व्रत
  • 24 सिंतबर , शनिवार - अश्विन कृष्ण त्रियोदशी - शिवरात्रि
  • 25 सितंबर , रविवार- सर्वपितृ अमावस्या, महालया अमावस्या
  • 26 सितंबर, सोमवार– शारदीय नवरात्रि आरंभ, घटस्थापना, महाराजा अग्रसेन जयंती
  • 29 सितंबर,  गुरुवार - अश्विन माह विनायक चतुर्थी व्रत
  • 30 सितंबर, शुक्रवार - ललिता पंचमी व्रत
  • 03 अक्टूबर , सोमवार - दुर्गा अष्टमी, कन्या पूजन
  • 04 अक्टूबर, मंगलवार - महानवमी, नवरात्रि समापन
  • 05 अक्टूबर, बुधवार - विजयदशमी, दशहरा
  • 06 अक्टूबर, गुरुवार - पापांकुशा एकादशी
  • 07 अक्टूबर, शुक्रवार - अश्विन शुक्ल प्रदोष व्रत
  • 09 अक्टूबर, रविवार - कोजागर पूर्णिमा व्रत, शरद पूर्णिमा

Jivitputrika Vrat 2022: 18 या 19 कब है जीवित्पुत्रिका या जितिया व्रत जानें शुभ मुहूर्त, पूजा-विधि और व्रत पारण

शारदीय नवरात्रि | Shardiya Navratri 2022

शारदीय नवरात्रि का हिंदू धर्म में खास महत्व है. यह त्योहार  26 सितंबर से शुरू हो रहे हैं. नवरात्रि में 9 दिन तक मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की पूजा होती है.

दशहरा | Dussehra 2022

दशहरा बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है. इस दिन रावण दहन किया जाता है. मान्यता है कि विजयादश्मी के दिन ही भगवान श्रीराम ने रावण का वध किया था. इसके अलावा इस दिन मां दुर्गा की प्रतिमा का विसर्जन किया जाता है.

Shani Dev: शनि देव इन राशि वालों को नहीं करते हैं परेशान, आप भी जानें

शरद पूर्णिमा | Sharad Purnima

धार्मिक मान्यता के अनुसार, आश्विन मास की पूर्णिमा को शरद पूर्णिमा कहा जाता है. पौराणिक मान्यता है कि इस चंद्रमा की किरणों से अमृत की वर्षा होती है. इस दिन शीतल चांदनी में रखी खीर खाने से आरोग्य की प्राप्ति होती है.

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. एनडीटीवी इसकी पुष्टि नहीं करता है.)

अनंत चतुर्दशी आज, मुंबई में गणपति विसर्जन की धूम

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
डार्क मोड/लाइट मोड पर जाएं
Previous Article
पितृ पक्ष में इस तारीख को है रवि प्रदोष व्रत, यहां जानें इसका महत्व और पूजा विधि
Ashwin Month 2022: आश्विन मास शुरू, नवरात्रि समेत इस महीने पड़ेंगे ये खास व्रत-त्योहार, देखें पूरी लिस्ट
कब है हरियाली तीज, जानिए कैसे करें पूजा, व्रत के लिए महिलाएं रखें ये पूजन सामग्री
Next Article
कब है हरियाली तीज, जानिए कैसे करें पूजा, व्रत के लिए महिलाएं रखें ये पूजन सामग्री
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com