विज्ञापन

Aparajita Plant: धन और सुख-समृद्धि की चाह है? सिर्फ एक पौधा बदल सकता है आपकी किस्मत, जानिए अपराजिता लगाने की सही दिशा

Vastu Tips for Aparajita Plant: वास्तु मान्यताओं के अनुसार अपराजिता का पौधा ईशान या पूर्व दिशा में लगाना शुभ माना जाता है. इससे सकारात्मक ऊर्जा, सुख-समृद्धि और करियर में लाभ मिलने की मान्यता है. जानिए इसे लगाने की शुभ दिशा और जरूरी नियम...

Aparajita Plant: धन और सुख-समृद्धि की चाह है? सिर्फ एक पौधा बदल सकता है आपकी किस्मत, जानिए अपराजिता लगाने की सही दिशा
वास्तु शास्त्र में अपराजिता का पौधा ईशान कोण में लगाना सबसे शुभ माना गया है
ndtv

वास्तु शास्त्र में घर में लगाए जाने वाले पेड़-पौधों का भी विशेष महत्व बताया गया है. ऐसी मान्यता है कि सही दिशा में लगाया गया पौधा घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार बढ़ाता है और सुख-समृद्धि का कारण बनता है. इन्हीं पौधों में अपराजिता का पौधा भी शामिल है. ज्योतिषाचार्य पंडित कौशल पांडेय के अनुसार, वास्तु मान्यताओं में इसे उचित दिशा में लगाने से आर्थिक, मानसिक और पारिवारिक जीवन पर सकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है.

अपराजिता का पौधा लगाने से क्या मिलते हैं लाभ

ज्योतिषाचार्य पंडित कौशल पांडेय के अनुसार, वास्तु शास्त्र में अपराजिता का पौधा घर में सकारात्मक ऊर्जा बनाए रखने में सहायक माना जाता है. ऐसी मान्यता है कि इसे लगाने से आर्थिक परेशानियां कम हो सकती हैं और करियर में आ रही बाधाओं को दूर करने में भी मदद मिलती है. साथ ही यह पौधा घर के वातावरण को भी सकारात्मक बनाए रखने का प्रतीक माना जाता है.

किस दिशा में लगाना होता है शुभ

पंडित कौशल पांडेय ने बताया कि वास्तु शास्त्र में अपराजिता का पौधा लगाने के लिए ईशान कोण (उत्तर-पूर्व दिशा) सबसे शुभ माना गया है. मान्यता है कि यह दिशा देवी-देवताओं की दिशा होती है, इसलिए यहां पौधा लगाने से घर में सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह बढ़ता है. इसके अलावा पूर्व दिशा में भी अपराजिता का पौधा लगाना शुभ माना जाता है. जिससे सुख, शांति और समृद्धि में वृद्धि होने की मान्यता है.

यह भी पढ़ें: बनारस में रहने वालों के लिए खुशखबरी! बाबा विश्वनाथ मंदिर में 'काशी द्वार' से कर सकेंगे VIP दर्शन, जानिए पूरी डिटेल

इन दिशाओं में लगाने से बचें

उन्होंने आगे बताया कि अपराजिता का पौधा दक्षिण या पश्चिम दिशा में नहीं लगाना चाहिए. वास्तु मान्यताओं में माना जाता है कि ऐसा करने से घर में नकारात्मक ऊर्जा बढ़ सकती है और जीवन में अनावश्यक परेशानियां आ सकती हैं.

यह भी पढ़ें: Shakun Shastra: किस्मत चमकने से पहले इंसान को मिलने लगते हैं ये शुभ संकेत

शनिवार को लगाना माना जाता है शुभ

पंडित कौशल पांडेय ने बताया कि मान्यता है कि शनिवार के दिन अपराजिता का पौधा लगाने से विशेष लाभ मिलता है. वहीं, शनि देव की पूजा में अपराजिता का फूल अर्पित करने की भी परंपरा है. कहा जाता है कि इससे शनि देव की कृपा प्राप्त होती है. हालांकि, ये सभी बातें धार्मिक और वास्तु मान्यताओं पर आधारित हैं.

यह भी पढ़ें: भले ही शिवलिंग पिघल गया हो, लेकिन अटूट आस्था हर दिन तीर्थयात्रियों को अमरनाथ गुफा तक खींच रही

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Aparajita Plant, Vastu Tips For Money, Vastu Remedies
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com