विज्ञापन

Vastu Tips: घर में तनाव और लड़ाई-झगड़े का कारण बन सकता है वास्तु दोष, अपनाएं ये आसान उपाय

Vastu Tips for Family: वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में बार-बार झगड़े और तनाव नकारात्मक ऊर्जा से जुड़े हो सकते हैं. पंडित आचार्य मदन मोहन समुद्री नमक, कपूर, स्वास्तिक और सही दिशा में सोने के उपाय बताते हैं.

Vastu Tips: घर में तनाव और लड़ाई-झगड़े का कारण बन सकता है वास्तु दोष, अपनाएं ये आसान उपाय
घर में कपूर जलाने से वातावरण शुद्ध होता है और नकारात्मकता कम होती है.
ndtv

कई बार घर में बिना किसी बड़ी वजह के रोज-रोज झगड़े, मानसिक तनाव और पैसों की परेशानी बनी रहती है. लोग इसे किस्मत या परिस्थितियों का असर मान लेते हैं लेकिन वास्तु शास्त्र के अनुसार इसकी एक वजह घर में मौजूद नकारात्मक ऊर्जा भी हो सकती है. पंडित आचार्य मदन मोहन के अनुसार, कुछ आसान वास्तु उपाय अपनाकर घर का माहौल सकारात्मक बनाया जा सकता है.

नकारात्मक ऊर्जा बढ़ा सकती है परेशानी

पंडित आचार्य मदन मोहन बताते हैं कि यदि घर में छोटी-छोटी बातों पर विवाद होने लगे, मेहनत के बाद भी धन न टिके और मानसिक अशांति बनी रहे तो यह वास्तु दोष का संकेत माना जाता है. ऐसे में घर में सकारात्मक ऊर्जा बढ़ाना जरूरी होता है.

समुद्री नमक का करें इस्तेमाल

वास्तु शास्त्र में समुद्री नमक को नकारात्मक ऊर्जा दूर करने वाला माना गया है. घर में पोछा लगाते समय पानी में थोड़ा समुद्री नमक मिलाने की सलाह दी जाती है. इसके अलावा बाथरूम में एक कटोरी समुद्री नमक रखने से भी वातावरण संतुलित रहने की मान्यता है.

यह भी पढ़ें: Sawan Somwar Vrat 2026: पहली बार रख रहे हैं सावन सोमवार का व्रत? जानें क्या करें, क्या नहीं और किन बातों का रखें ध्यान

मुख्य द्वार पर बनाएं स्वास्तिक

पंडित आचार्य मदन मोहन ने बताया कि मुख्य द्वार पर स्वास्तिक का शुभ चिन्ह बनाना शुभ माना जाता है. ऐसी मान्यता है कि इससे सकारात्मक ऊर्जा का प्रवेश बढ़ता है और घर में सुख-समृद्धि का वातावरण बनता है.

कपूर जलाने से क्या होता है

पंडित आचार्य मदन मोहन के अनुसार, नियमित रूप से घर में कपूर जलाने से वातावरण शुद्ध होता है और नकारात्मकता कम होती है. ऐसी मान्यता है कि इससे परिवार के सदस्यों के बीच प्रेम, शांति और आपसी तालमेल बढ़ता है.

सही दिशा में सोना भी है जरूरी

वास्तु के अनुसार दक्षिण या पूर्व दिशा की ओर सिर करके सोना शुभ माना जाता है. वहीं उत्तर दिशा की ओर सिर करके सोने से बचने की सलाह दी जाती है. हालांकि, घर में स्थायी सुख-शांति के लिए आपसी प्रेम, सम्मान और अच्छा संवाद सबसे अधिक जरूरी माना जाता है.

यह भी पढ़ें: गिरिराज महाराज की शरण में उमड़ा आस्था का सैलाब, मुड़िया पूर्णिमा पर ब्रज हुआ भक्तिमय

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Vastu Tips, Vastu Tips For Money, Vastu Tips About Home
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com