विज्ञापन

Shakun Shastra: किस्मत चमकने से पहले इंसान को मिलने लगते हैं ये शुभ संकेत

Shubh Shakun: हिंदू मान्यता के अनुसार जीवन में अच्छे दिन आने से पहले प्रकृति और जीवन से जुड़ी तमाम तरह की घटनाओं से व्यक्ति को शुभ संकेत मिलने प्रारंभ हो जाते हैं. पशु-पक्षी से लेकर आम जीवन से जुड़े ऐसे ही शुभ शकुन को विस्तार से जानने के लिए पढ़ें ये लेख. 

Shakun Shastra: किस्मत चमकने से पहले इंसान को मिलने लगते हैं ये शुभ संकेत
Shubh Sanket: सौभाग्य से जुड़े शुभ संकेत
NDTV

Good Luck Sign: इंसान के जीवन में अच्छा और बुरा समय धूप-छांव की तरह होता है, जो अक्सर आता-जाता रहता है, लेकिन जीवन के तमाम तरह के उतार-चढ़ाव के बीच हर किसी को इंतजार जिस अच्छे दिन का हमेशा बना रहता है, वह आखिर कब आता है? क्या उसके आने से पहले कुछ संकेत मिलते हैं? आखिर वो कौन से शुभ शकुन (good luck sign) होते हैं, जो आपके जीवन में सौभाग्य के प्राप्त होने की तरफ इशारा करते हैं, आइए जिंदगी की दिशा-दशा बदलने वाले शुभ शकुन के बारे में इसे विस्तार से जानते हैं.

  • हिंदू मान्यता के अनुसार यदि आपके घर में अचानक से तितली आए तो इसे शुभ संकेत माना जाता है. मान्यता है कि तितली के आने से घर की सकारात्मक उर्जा, सुख-सौभाग्य बढ़ता है. 
  • शकुन शास्त्र के अनुसार रास्ते में मिलने वाली चीजों में भी शुभ संकेत छिपे होते हैं. जैसे अगर आप घर से किसी कार्य विशेष के लिए निकल रहे हैं और आपको रास्ते में मोरपंख, पैसे या फिर पीले रंग के पुष्प दिखाई दें तो इसे कार्य सिद्धि या फिर किसी शुभ समाचार की प्राप्ति का संकेत मानना चाहिए. 
Latest and Breaking News on NDTV
  • मार्ग में मिलने वाले शुभ संकेतों में गाय और सफाई कर्मचारी का दिखना अत्यंत ही शुभ माना गया है. ऐसे में यदि आपको किसी कार्य विशेष के लिए निकलते समय यदि कोई सफाईकर्मी झाड़ू लगाता हुआ या फिर 33 कोटि देवताओं को अपने शरीर पर धारण करने वाली गोमाता नजर आएं तो समझ लीजिए कि आपका कार्य सफल है और आपका गुडलक पूरी तरह से काम करेगा. घर से निकलते बछड़े को दूध पिलाती हुई गाय का दिखना बेहद शुभ माना गया है. 
Latest and Breaking News on NDTV
  • हिंदू मान्यता के अनुसार यदि प्रतिदिन प्रात:काल उठते ही आपको मंदिर की घंटियां, शंख की ध्वनि ओर देवी-देवताओं की पूजा से जुड़े मंत्र आदि सुनाई देने पड़े तों समझ लीजिए आपके जीवन में सौभाग्य दस्तक देने वाला है. 
  • सनातन परंपरा में जल से भरे कलश को अत्यंत ही शुभ माना गया है. ऐसे में यदि आपको घर से निकलते समय पूजा का कलश या फिर पानी से भरा कोई घड़ा दिखे तो इसे मंगल सूचक माना चाहिए. 

Gupt Navratri 2026: गुप्त नवरात्रि में राशि के अनुसार करेंगे शक्ति साधना तो जल्द पूरी होगी मनोकामना

Jagannath Rath Yatra 2026: जगन्नाथ मंदिर से जुड़ी 10 बड़ी बातें जिसे सुनकर हर कोई दांतों तले दबा लेता हैं अंगुलियां

  • हिंदू मान्यता के अनुसार सिर्फ खुली आंखों से दिखने वाली चीजों की तरह सोते सपने में दिखने वाले कुछेक चीजें आपके जीवन में सौभाग्य के आने का संकेत करते हैं. मसलन यदि आपके सपने में आपके पूर्वज स्वस्थ और प्रसन्नचित्त दिखाई देते हैं तो इसका मतलब है कि उनका आशीर्वाद आप पर बना हुआ है और आपको जीवन में सुख और सफलता की प्राप्ति होने वाली है. 

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. एनडीटीवी इसकी पुष्टि नहीं करता है.)

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Shubh Sanket, Shubh Shakun, Good Luck Sign, Saubhagya, Auspicious Signs
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com