रात में सोते समय सपना आना मानव जीवन में एक सामान्य और स्वाभाविक प्रक्रिया है, जिसे कोई भी इंसान चाहकर नहीं रोक सकता. लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि जो सपने हम बंद आंखों से देखते हैं उसका हमारे वास्तविक जीवन से गहरा संबंध होता है और सपने अक्सर हमें कोई महत्वपूर्ण संकेत देते हैं. खास तौर पर तब जब सपनों में हमारे पूर्वज या पितर दिखाई देते हैं.
ऐसा माना जाता है कि हमारे पूर्वज विभिन्न तरीकों से हमसे जुड़े रहते हैं. सपने में पितरों का दिखना इन्हीं घटनाओं में से एक है. सपने में हमारे पूर्वज कभी हमें कोई संकेत देने आते हैं तो कभी सिर्फ आशीर्वाद देकर चले जाते है. तो आइए जानते हैं कि अगर सपनों में पूर्वज दिखें तो उसका क्या अर्थ होता है.
क्या है शुभ संकेत
यदि सपने में आपका कोई पूर्वज प्यार से आपके सिर पर हाथ फेरते हुए दिखें, तो इसे बहुत अच्छा माना गया है. इसका मतलब ये है कि आपके पितर आपसे काफी खुश हैं और आपके ऊपर उनका पूरा आशीर्वाद है.
यह भी पढ़ें: Guru Purnima 2026: गुरु पूर्णिमा पर इन 8 स्थानों पर दीये जलाने से दूर होंगे दुख और पूरी होगी मनोकामना
गर्भवती महिला को बार- बार दिखते हैं पूर्वज
आपके घर में कोई गर्भवती महिला है और उसके सपने में बार-बार पूर्वज दिखाई दे रहे हैं तो इसका मतलब यह माना जाता है कि उस महिला के कोख से जो बच्चा जन्म लेगा उसके अंदर आपके पूर्वज का थोड़ा सा अंश या गुण मिलता रहेगा. यदि आपके सपने में आपके दिवंगत माता-पिता दिखाई दें तो इसे काफी शुभ माना गया है. इसका मतलब है कि आप जो भी काम करते है उसमें आपको तरक्की मिलेगी और आपका मान-सम्मान बढ़ेगा.
क्या है अशुभ संकेत
पूर्वजों के सपने में क्रोधित या गुस्से में दिखने का मतलब है कि आपके पितर आपसे बहुत नाराज है. आम तौर पर इस तरह सपने वैसे लोगों को आते हैं जिनके घर में पितृ दोष होता है.
यह भी पढ़ें: Sant Ki Seekh: जीवन में गुरु के क्या मायने हैं? गुरु पूर्णिमा पर कैसे चुकाएं उनका ऋण?
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं