विज्ञापन

सिंधिया राजघराने की अरबों की संपत्ति विवाद की राह हुई आसान, समझौते के आवदनों पर 20 जुलाई को सुनवाई करेगा कोर्ट

देश के सबसे धनी राजघरानों में से एक सिंधिया परिवार की अरबों की पैतृक संपत्ति का दशकों पुराना विवाद अब निपटने की राह पर है.

सिंधिया राजघराने की अरबों की संपत्ति विवाद की राह हुई आसान, समझौते के आवदनों पर 20 जुलाई को सुनवाई करेगा कोर्ट
जय विसा पैलेस.
जय विलास पैलेस.

देश के सबसे धनी राजघरानों में से एक सिंधिया परिवार की अरबों रुपये की पैतृक संपत्ति का विवाद जल्द खत्म होने वाला है. यह संपत्ति विवाद केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया और उनकी तीन बुआओं उषाराजे राणा, वसुंधरा राजे सिंधिया (राजस्थान की पूर्व सीएम), यशोधरा राजेश सिंधिया (MP की पूर्व मंत्री) और अन्य के बीच चल रहा है. सभी पक्षों ने संपत्ति विवाद निपटाने के लिए आठवें अतिरिक्त जिला न्यायाधीश की अदालत में समझौते के लिए आवेदन पेश किया है.

सिंधिया राज परिवार के पास ग्वालियर, मुंबई, दिल्ली, शिवपुरी और उज्जैन सहित देश भर में अरबों की चल अचल संपत्ति है. समझौते के आवेदनों पर कोर्ट अब बीस जुलाई को सुनवाई करेगा.

वर्षों से चल रहा विवाद

ग्वालियर राजघराने की संपत्तियों को लेकर लंबे समय से परिवार के विभिन्न सदस्यों के बीच कानूनी विवाद चल रहा है. संपत्ति के स्वामित्व और उत्तराधिकार को लेकर देश की विभिन्न अदालतों में कई मुकदमे वर्षों से लंबित हैं, जिनमें ग्वालियर, दिल्ली, मुंबई और पुणे की अदालतें शामिल हैं.

किन संपत्तियों को लेकर है विवाद?

सिंधिया परिवार की विरासत देश के कई शहरों में फैली हुई है, लेकिन प्रमुख संपत्तियां ग्वालियर में हैं.

  • जय विलास पैलेस: यह ग्वालियर का प्रसिद्ध शाही महल है, जिसे 1874 में जयाजीराव सिंधिया ने बनवाया था. इसके एक हिस्से में संग्रहालय (Museum) भी चल रहा है.
  • ऊषा किरण पैलेस: यह जगह जय विलास पैलेस परिसर के ठीक बगल में है. इसे अब ऐतिहासिक हेरिटेज होटल में तब्दील कर दिया गया है, जिसे ताज ग्रुप संचालित कर रहा है.
  • छोटी विश्रांति और हिरण्यवन कोठी: सिंधिया राजघराने के महल/पैलेस परिसर के अंतर्गत आने वाले ऐतिहासिक भवन और विश्राम गृह है.

इन संपत्तियों के अलावा और भी सिंधिया परिवार के भवन-परिसर है. पुणे का पद्मा विलास पैलेस, मुंबई के समुद्र महल फ्लैट्स, दिल्ली स्थित लेखा विहार, सिंधिया विला और उज्जैन का ऐतिहासिक कालियादेह पैलेस भी इस विरासत का हिस्सा माने जाते हैं.

कौन-कौन हैं समझौते के प्रमुख पक्ष?

  • ज्योतिरादित्य सिंधिया
  • वसुंधरा राजे सिंधिया
  • यशोधरा राजे सिंधिया
  • ऊषा राजे राणा
  • चित्रांगदा राजे
  • कनिका देवी
  • प्रतिमा देवी
  • अन्य संबंधित पारिवारिक पक्ष

ये भी पढ़ें- शिवपुरी में ₹2,500 करोड़ से बनेगा सबसे बड़ा प्राइवेट मिसाइल इकोसिस्टम, 10 हजार लोगों को मिलेगा रोजगार 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Scindia Family Property Dispute, Scindia Raj Gharana, Jai Vilas Palace Gwalior
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com