विज्ञापन

Akshaya Tritiya 2026: अक्षय तृतीया पर सिर्फ धन नहीं बल्कि अष्टलक्ष्मी की करें पूजा, जानें क्यों?

Akshaya Tritiya Puja Tips: हिंदू धर्म में अक्षय तृतीया या फिर अखा तीज पर धन की देवी माता लक्ष्मी की पूजा का बहुत ज्यादा माना गया है. अक्षय पुण्य प्रदान करने वाली इस पावन तिथि पर अष्टलक्ष्मी की पूजा का क्या महत्व है, विस्तार से जानने के लिए जरूर पढ़ें ये लेख.

Akshaya Tritiya 2026: अक्षय तृतीया पर सिर्फ धन नहीं बल्कि अष्टलक्ष्मी की करें पूजा, जानें क्यों?
Ashta Laxmi Puja Benefits: अष्टलक्ष्मी की पूजा के लाभ
NDTV

Akshaya Tritiya Par Ashta Laxmi Puja: जीवन से जुड़ी जरूरतों को पूरा करने के लिए हमें धन की जरूरत पड़ती है, जिसे पाने के लिए हर कोई अपने स्तर पर खूब परिश्रम, प्रयास और मां लक्ष्मी की पूजा करता है, लेकिन सिर्फ धन से सारे सुख नहीं मिलते हैं, इसलिए हमारे यहां शास्त्रों में माता लक्ष्मी के आठ दिव्य स्वरूप यानि अष्टलक्ष्मी की पूजा का विधान बताया गया है. हिंदू धर्म में अष्टलक्ष्मी की पूजा का क्या महत्व है और इनके आशीर्वाद से व्यक्ति को क्या पुण्यफल प्राप्त होता है, आइए इसे विस्तार से जानते हैं. 

1. आदिलक्ष्मी (Adi Lakshmi)

Latest and Breaking News on NDTV

हिंदू धर्म में पूजी जाने वाली आदि लक्ष्मी माता लक्ष्मी का पहला स्वरूप हैं. मां लक्ष्मी का यह स्वरूप चार भुजाओं वाला है. जिनकी विधि-विधान से पूजा करने पर साधक को सभी प्रकार के सुखों की प्राप्ति होती है. आदि लक्ष्मी अपने साधक को धन, धर्म और मोक्ष प्रदान करती हैं. 

2. धन लक्ष्मी (Dhana Lakshmi)

मां धन लक्ष्मी लाल रंग के वस्त्र धारण करने वाली हैं, जिनके 6 हाथ हैं. जिसमें उन्होंने चक्र, शंख, अमृतकलश, धनुष-बाण, कमल को धारण कर रखा है. माता के आशीर्वाद से साधक को कभी धन की कमी नहीं होती है और वह सभी सुखों को प्राप्त करता है. 

3. (Dhanya Lakshmi)

आठ हाथों वाली मां धान्यलक्ष्मी अपने साधक को धन के साथ धान्य यानि अन्न का सुख प्रदान करती हैं. माता की कृपा से खूब अनाज उत्पन्न होता है और उससे साधक का पोषण है. जिस घर में मां धान्य लक्ष्मी की साधना और सम्मान होता है, उनके यहां कभी अन्न की कमी नहीं होती है. 

4. गजलक्ष्मी (Gaja Lakshmi)

Latest and Breaking News on NDTV

हाथी पर सवार माता लक्ष्मी का यह दिव्य रूप साधक को राज सुख प्रदान करता है. मां गजलक्ष्मी की पूजा करने वाले साधक को सत्ता-सरकार की तरफ से सुख-सहयोग प्राप्त होता रहता है. उसे राजनीति में विशेष सफलता और पद प्राप्त होता है. गजलक्ष्मी की पूजा करने पर किसानों को अच्छी खेती का भी वरदान प्राप्त होता है. 

5. संतान लक्ष्मी (Santan Lakshmi)

छह हाथों वाली मां संतान लक्ष्मी की पूजा से साधक को सुंदर एवं गुणी संतान की प्राप्ति होती है. हिंदू मान्यता के अनुसार माता लक्ष्मी के इस पावन स्वरूप की पूजा करने पर साधक को सुखी-संपन्न परिवार का आशीर्वाद प्राप्त होता है. 

6. वीर लक्ष्मी (Veera Lakshmi)

Latest and Breaking News on NDTV

हिंदू मान्यता के अनुसार मां वीर लक्ष्मी को माता कात्यायनी का पावन स्वरूप माना जाता है. जिनकी पूजा करने वाले साधक को जीवन से जुड़ी तमाम तरह की मुश्किलों से उबरने की ताकत और आत्मविश्वास प्राप्त होता है. मां वीर लक्ष्मी की पूजा करने वाले साधक को अकाल मृत्यु का भय नहीं सताता है. 

7. विजय लक्ष्मी (Vijaya Lakshmi)

अपने नाम के अनुरूप माता विजय लक्ष्मी अपने साधकों को विजय का आशीर्वाद दिलाती है. हिंदू मान्यता के अनुसार माता लक्ष्मी के इस पावन स्वरूप की पूजा करने पर साधक को कोर्ट-कचहरी से जुड़े मामलों में विजय श्री प्राप्त होती है. 

Akshaya Tritiya 2026: पूजा के बाद भी आखिर किन घरों से रूठकर चली जाती हैं लक्ष्मी?

8. विद्या लक्ष्मी (Vidya Lakshmi)

हिंदू मान्यता के अनुसार मां विद्या लक्ष्मी की विधि-विधान से पूजा करने पर साधक को बुद्धि, विवेक और ज्ञान का आशीर्वाद प्राप्त होता है. मां विद्या लक्ष्मी की के आशीर्वाद से व्यक्ति तमाम तरह की कलाओं में पारंगत होकर खूब धन और यश को प्राप्त करता है. 

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. एनडीटीवी इसकी पुष्टि नहीं करता है.)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com