विज्ञापन

Akshaya Tritiya 2026: अक्षय तृतीया के दिन भूलकर भी न खरीदें ये चीजें, ज्योतिषाचार्य ने बताया सिर पर बढ़ जाएगा कर्ज, घर में आएगी दरिद्रता

Akshaya Tritiya 2026: अक्षय तृतीया के दिन लोग सोना-चांदी खरीदते हैं और नए काम की शुरुआत करते हैं. लेकिन ज्योतिषाचार्य डॉक्टर गौरव कुमार दीक्षित बताते हैं, कुछ चीजें ऐसी भी हैं जिन्हें इस दिन खरीदना अशुभ माना जाता है. आइए जानते हैं-

Akshaya Tritiya 2026: अक्षय तृतीया के दिन भूलकर भी न खरीदें ये चीजें, ज्योतिषाचार्य ने बताया सिर पर बढ़ जाएगा कर्ज, घर में आएगी दरिद्रता
Akshaya Tritiya 2026: अक्षय तृतीया पर क्या न खरीदें?

Akshaya Tritiya 2026: हिंदू धर्म में अक्षय तृतीया का पर्व बहुत शुभ माना जाता है. मान्यता है कि इस दिन किए गए अच्छे कामों का फल कभी खत्म नहीं होता. साल 2026 में अक्षय तृतीया 19 अप्रैल को मनाई जाएगी. पंचांग के अनुसार, वैशाख माह के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि 19 अप्रैल सुबह 10:49 बजे से शुरू होकर 20 अप्रैल सुबह 7:27 बजे तक रहेगी. ऐसे में 19 अप्रैल को यह पर्व मनाना श्रेष्ठ रहेगा. इस दिन लोग सोना-चांदी खरीदते हैं और नए काम की शुरुआत करते हैं. लेकिन ज्योतिषाचार्य डॉक्टर गौरव कुमार दीक्षित बताते हैं, कुछ चीजें ऐसी भी हैं जिन्हें इस दिन खरीदना अशुभ माना जाता है. आइए जानते हैं-

अक्षय तृतीया पर क्या न खरीदें?

लोहे और स्टील की चीजें

ज्योतिषाचार्य बताते हैं, अक्षय तृतीया पर लोहे या स्टील से बनी वस्तुएं खरीदना शुभ नहीं माना जाता. इससे घर में नकारात्मक ऊर्जा आ सकती है.

प्लास्टिक और खिलौने

इस दिन प्लास्टिक की चीजें या खिलौने खरीदने से बचना चाहिए. इन्हें शुभ नहीं माना जाता.

काले रंग की वस्तुएं

काले कपड़े या काले रंग की चीजें इस दिन नहीं खरीदनी चाहिए. 

चाकू और कैंची

नुकीली चीजें जैसे चाकू, कैंची या अन्य धारदार सामान खरीदना भी गलत माना जाता है. इससे घर में तनाव बढ़ सकता है.

शनि से जुड़ी चीजें

इस दिन शनि देव से जुड़ी वस्तुएं खरीदने से बचना चाहिए, क्योंकि इसका असर जीवन पर नकारात्मक पड़ सकता है.

उधार लेने-देने से बचें

इन सब से अलग अक्षय तृतीया के दिन उधार लेना या देना भी शुभ नहीं माना जाता. कहा जाता है कि इस दिन लिया गया कर्ज जल्दी खत्म नहीं होता और आर्थिक परेशानी बढ़ सकती है.

यह भी पढ़ें- एकादशी कब है? जानें मोहिनी एकादशी की सही तिथि, शुभ मुहूर्त और पूजा विधि

डॉक्टर गौरव कुमार दीक्षित बताते हैं, इन चीजों को खरीदने से घर में दरिद्रता आ सकती है, खर्च बढ़ सकता है और परिवार में कलह भी हो सकता है. इसलिए इस दिन सोच-समझकर ही खरीदारी करनी चाहिए.
 

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com