विज्ञापन

Gold-Silver Price: ₹1.54 लाख के पार पहुंचा सोना, क्या अक्षय तृतीया पर गोल्ड खरीदना अभी भी है फायदे का सौदा? चेक करें ताजा रेट

Gold Silver Price Today April 16: अगर हम इस साल के रिकॉर्ड स्तर से तुलना करें तो फिलहाल सोना अपने उस हाई लेवल से करीब 25,000 रुपये सस्ता मिल रहा है. वहीं, चांदी अपने रिकॉर्ड हाई से 1 लाख 66 हजार रुपये नीचे ट्रेड कर रही है.

Gold-Silver Price: ₹1.54 लाख के पार पहुंचा सोना, क्या अक्षय तृतीया पर गोल्ड खरीदना अभी भी है फायदे का सौदा? चेक करें ताजा रेट
Gold Silver Price Today April 16: : क्या सोना-चांदी अभी सस्ता होगा या ये खरीदारी का सबसे सही मौका है?
नई दिल्ली:

अक्षय तृतीया से पहले सोने की चमक बढ़ती नजर आ रही है . इसके साथ ही चांदी के भाव भी बढ़ने लगे हैं. देश में त्योहारों का सीजन शुरू होते ही बाजारों में रौनक बढ़ गई है और इस साल 19 अप्रैल को मनाई जाने वाली अक्षय तृतीया को लेकर लोगों में खासा उत्साह है. धनतेरस के बाद यह साल का दूसरा सबसे बड़ा मौका होता है जब सोना खरीदना सबसे शुभ माना जाता है. हालांकि, इस बार सोने की कीमतों ने आम आदमी के बजट को हिला कर रख दिया है. 

पिछले साल यानी 2025 की अक्षय तृतीया पर सोने का भाव करीब 96,000 रुपये के करीब था, जो अब बढ़कर 1.54 लाख रुपये के पार निकल गया है. इसका मतलब है कि जिन्होंने पिछले साल निवेश किया था, वे आज सीधे तौर पर 60 परसेंट के तगड़े मुनाफे में हैं. अगर आप इस अक्षय तृतीया को लेकर सोना-चांदी खरीदने का सोच रहे हैं तो पहले जान लें कि आज , 15  अप्रैल को सोना-चांदी किस भाव पर मिल रहा है.

MCX पर आज गोल्ड-सिल्वर के ताजा रेट्स

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर आज यानी 16 अप्रैल को दोपहर के समय सोने और चांदी दोनों में बढ़त देखी जा रही है. सोने का जून वायदा भाव 719 रुपये (0.47%) की तेजी के साथ 1,54,667 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है. वहीं, चांदी के मई वायदा में भी बड़ी तेजी दर्ज की गई है. चांदी 2,068 रुपये (0.82%) की बढ़त के साथ 2,53,810 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर पहुंच गई है. बाजारों में इस बढ़त ने संकेत दिया है कि अक्षय तृतीया तक मांग और बढ़ सकती है.

रिकॉर्ड हाई से कितना सस्ता मिल रहा है सोना?

भले ही पिछले साल के मुकाबले कीमतें बहुत ज्यादा लग रही हों, लेकिन अगर हम इस साल के रिकॉर्ड स्तर से तुलना करें तो तस्वीर थोड़ी राहत भरी नजर आती है. जनवरी 2026 में सोने की कीमतें 1,80,000 रुपये प्रति 10 ग्राम के ऑल-टाइम हाई लेवल पर पहुंच गई थीं. फिलहाल सोना अपने उस हाई लेवल से करीब 25,000 रुपये सस्ता मिल रहा है. सोने की कीमतों में आई यह गिरावट प्रॉफिट बुकिंग और कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों के कारण आई है, जो नए खरीदारों के लिए एक अच्छा मौका साबित हो सकती है.

चांदी की कीमतों में भी भारी गिरावट

सोने के साथ-साथ चांदी की कीमतों में भी इस साल जबरदस्त उठापटक देखी गई है. चांदी का अब तक का सबसे उच्चतम स्तर (All Time High) 4,20,000 रुपये प्रति किलोग्राम रहा है. आज के ताजा भावों पर नजर डालें तो चांदी अपने रिकॉर्ड हाई से 1 लाख 66 हजार रुपये नीचे ट्रेड कर रही है, जिससे निवेशकों को लंबे समय के लिए पोर्टफोलियो में इसे शामिल करने का मौका मिल रहा है. 

देश के बड़े शहरों में आज सोने का दाम

भारत के अलग-अलग शहरों में सोने के भाव में थोड़ा अंतर देखने को मिल रहा है. मुंबई में 24 कैरेट सोना करीब 1,54,620 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बिक रहा है. कोलकाता में यह भाव 1,54,480 रुपये और दिल्ली में 1,54,460 रुपये के आसपास है. चेन्नई में सोना 1,55,130 रुपये पर है, जबकि हैदराबाद में 1,54,850 रुपये और बेंगलुरु में 1,54,740 रुपये प्रति 10 ग्राम का रेट चल रहा है.

Gold Price Today: MCX पर उछले सोने-चांदी के दाम. रिकॉर्ड लेवल की ओर बढ़ी कीमतें. जानें लेटेस्ट रेट.

Gold Price Today: MCX पर उछले सोने-चांदी के दाम. रिकॉर्ड लेवल की ओर बढ़ी कीमतें. जानें लेटेस्ट रेट.

आज चांदी का भाव क्या है?

चांदी की बात करें तो मुंबई में इसका रेट 2,54,890 रुपये प्रति किलो है. दिल्ली में चांदी मुंबई के लगभग बराबर यानी 2,55,060 रुपये के स्तर पर बनी हुई है. दक्षिण भारत के शहरों जैसे चेन्नई में 2,55,600 रुपये और हैदराबाद में 2,55,580 रुपये प्रति किलो के भाव पर है. बेंगलुरु में कीमतें 2,55,240 रुपये और कोलकाता में लगभग 2,54,520 रुपये प्रति किलोग्राम के आसपास चल रही हैं.

एक्सपर्ट्स का मानना है कि ग्लोबल टेंशन और सेंट्रल बैंकों की खरीदारी के बीच सोने और चांदी में निवेश करना हमेशा से एक सुरक्षित और फायदेमंद एसेट रहा है.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com