विज्ञापन

Akshaya Tritiya 2026: पूजा के बाद भी आखिर किन घरों से रूठकर चली जाती हैं लक्ष्मी?

Laxmi puja Rules: धर्मशास्त्र में जिस अक्षय तृतीया के दिन की पूजा का क्षय नहीं होने की बात कही जाती है, क्या उस दिन भी आपके द्वारा की गई लक्ष्मी पूजा विफल हो सकती है? आखिर वो कौन से कारण हैं, जिसके चलते धन की देवी पूजा के बाद भी नाराज होकर घर से चली जाती हैं, जानने के लिए जरूर पढ़ें ये लेख.

Akshaya Tritiya 2026: पूजा के बाद भी आखिर किन घरों से रूठकर चली जाती हैं लक्ष्मी?
Goddess Laxmi: कब और किन कारणों से नाराज होती हैं मां लक्ष्मी?
NDTV

Lakshmi Kyon Ruth Jati Hai: सनातन परंपरा में वैशाख मास के शुक्लपक्ष की तृतीया को शुभ कार्यों को करने और धन की देवी माता लक्ष्मी को मनाने के लिए सबसे उत्तम माना गया है. हिंदू मान्यता के अनुसार इस दिन की गई पूजा अक्षय पुण्य प्रदान करती है. यही कारण है कि इस दिन लोग अपने-अपने सामर्थ्य के अनुसार स्नान-दान और पूजा पाठ करके धन की देवी मां लक्ष्मी को मनाने का प्रयास करते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि कुछेक स्थितियों में आपके द्वारा लक्ष्मी जी की गई पूजा का फल नहीं मिलता है और धन की देवी लक्ष्मी आपके जप-तप के बावजूद नाराज होकर चली जाती हैं. आइए जानते हैं कि किन लोगों के यहां से मां लक्ष्मी रूठकर चली जाती हैं. 

Latest and Breaking News on NDTV
  • धर्मशास्त्र में वर्णन मिलता है कि जिस घर में लोग सूर्योदय के बाद भी ​लोग सोते रहते हैं या फिर दिन में सोते हैं, उन घरों से धन की देवी नाराज होकर चली जाती हैं. 
  • मान्यता है कि जिन घरों में सूर्य देवता के अस्त हो जाने के बाद लोग झाड़ू-पोछा लगाते हैं या फिर अपने केश या नाखून काटते हैं, उन घरों से धन की देवी रूठकर चली जती हैं. 
  • धर्मशास्त्र के अनुसार जो व्यक्ति पूजा में देवी-देवताओं को बासी या फिर खराब फूल चढ़ाता है या फिर अपवित्र अवस्था में उनकी पूजा करता है और टूटे-फूटे बर्तनों का प्रयोग करते हुए पूजा करता है, उस घर से माता लक्ष्मी नाराज होकर चली जाती हैं. 
  • हिंदू मान्यता के अनुसार जिस घर में पूजा के लिए आए ब्राह्मण को, गुरु को, अग्नि को, भस्म को या फिर माता-पिता को पांव से स्पर्श किया जाता है, उस घर से माता लक्ष्मी रूठ कर हमेशा के लिए चली जाती हैं. 
Latest and Breaking News on NDTV
  • हिंदू मान्यता के अनुसार जो व्यक्ति अपने पांव से पांव को रगड़कर धोता है या पवित्र तीज-त्योहार पर ब्रह्मचर्य का पालन न करके स्त्री प्रसंग में लिप्त रहता है, उस घर से लक्ष्मी माता रूठकर चली जाती हैं. 
  • हिंदू मान्यता के अनुसार जो स्नान के बाद पूर्व में पहने हुए गंदे वस्त्र को दोबारा धारण करता है या फिर जिसके घर में सामान, कपड़े, जूते-चप्पल आदि इधर-उधर बिखरे रहते हैं और घर के तमाम हिस्से में अंधेरा कायम रहता है, ऐसे स्थान से माता लक्ष्मी नाराज होकर चली जाती हैं. 
  • हिंदू मान्यता के अनुसार धन जिस घर में साफ-सफाई और पवित्रता होती है, वहां पर लक्ष्मी माता वास करती हैं, लेकिन जिस घर में हर जगह गंदगी बनी रहती है, चहां नकारात्मक ऊर्जा सक्रिय हो जाती है. ऐसे स्थानों से धन की देवी लक्ष्मी रूठ कर चली जाती हैं. 

Akshay Tritiya 2026: अक्षय तृतीया की पूजा से पहले जानें किन घरों में हमेशा बरसता है पैसा और बना रहता है मां लक्ष्मी का वास?

Latest and Breaking News on NDTV
  • हिंदू धर्म में साफ-सफाई के काम आने वाली झाड़ू को माता लक्ष्मी का प्रतीक माना गया हैं. ऐसे में जिस किसी भी घर में झाड़ू का अनादर होता है और लोग उसे पैर से स्पर्श करते हैं तो उस घर से नाराज होकर धन की देवी चली जाती हैं. 
  • हिंदू मान्यता के अनुसार जो व्यक्ति आलसी और अकर्मण्य होता है और जिस घर में लोग पूजा-पाठ, स्नान-दान आदि जैसे धार्मिक कार्य नहीं किये जाते हैं, ऐसे लोगों के यहां माता लक्ष्मी कभी निवास नहीं करती हैं. 
  • जिन लोगों के यहां छोटी-छोटी बात पर वाद-विवाद होता है और हर समय कलह बनी रहती है या फिर जिनके यहां कन्याओं और स्त्रियों का अनादर होता है, उस घर से माता लक्ष्मी रूठ कर चली जाती हैं. 

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. एनडीटीवी इसकी पुष्टि नहीं करता है.)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com