विज्ञापन

कन्या राशि वालों के वैवाहिक जीवन में आ सकती हैं गलतफहमियां, पढ़ें- 15 अप्रैल 2026 का राशिफल

Virgo Horoscope Today: कन्या राशि वालों के लिए आज का दिन बेचैनी भरा रह सकता है. वैवाहिक जीवन में गलतफहमियां आ सकती हैं.

कन्या राशि वालों के वैवाहिक जीवन में आ सकती हैं गलतफहमियां, पढ़ें- 15 अप्रैल 2026 का राशिफल

आज चंद्रमा आपकी राशि से सप्तम भाव में गोचर करेगा. चंद्रमा पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र में आता है, तब यह आपकी राशि से सातवें भाव में प्रभाव डालता है. यह समय संबंधों और साझेदारी के लिए संवेदनशील रहेगा. मन में थोड़ी बेचैनी और अनिश्चितता रह सकती है. 

वैवाहिक जीवन में गलतफहमियां उत्पन्न हो सकती हैं, इसलिए संवाद बहुत जरूरी रहेगा. सम्बंधों में स्पष्टता को बनाएं रखें. करियर की दृष्टि से यह समय मिला जुला रहेगा. ऑफिस में सहयोगियों से तालमेल बनाना आवश्यक होगा. किसी पुराने प्रोजेक्ट में देरी हो सकती है, लेकिन धैर्य रखें. 

जब दोपहर उपरान्त चंद्रमा उत्तराभाद्रपद नक्षत्र में प्रवेश करेगा, तब यह आपके आठवें भाव को सक्रिय करेगा. यह समय आत्मचिंतन, गूढ़ ज्ञान और रहस्यों को समझने का होता है. अचानक धन लाभ या हानि के योग बन सकते हैं. स्वास्थ्य के प्रति सावधानी रखें—विशेषकर पेट और मानसिक तनाव से जुड़ी समस्याएं.

उपायः ध्यान और योग करें, जल्दबाजी में निर्णय न लें.
 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Virgo Horoscope Today, Virgo Horoscope, Horoscope Today, Rashifal, Rashifal Today
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com