विज्ञापन

मूलांक 6 वालों पर शुक्र-गुरु की जुगलबंदी कराएगी धन वर्षा, पार्टनर के साथ बीतेगा यादगार समय!

आज का दिन आपके लिए सुख-सुविधाओं और सम्मान से भरा रहने वाला है. आज आपके जीवन में लग्जरी और खुशियां आने वाली हैं. करियर में नई पार्टनरशिप हो या पार्टनर के साथ रोमांटिक डिनर...आज का दिन हर तरफ से 'परफेक्ट' है. क्या आपकी कोई बड़ी डील फाइनल होने वाली है. ज्योतिषाचार्य डॉ. गौरव कुमार दीक्षित से जानें...

मूलांक 6 वालों पर शुक्र-गुरु की जुगलबंदी कराएगी धन वर्षा, पार्टनर के साथ बीतेगा यादगार समय!
Mulank 6: मूलांक 6 के जातकों के लिए कैसा रहेगा 16 अप्रैल 2026 का दिन?
AI

Aaj ka Mulank 6 Ank Jyotish 16 April 2026: अंक ज्योतिष के अनुसार, किसी भी माह के 6, 15, 24 तारीख को जन्मे व्यक्तियों का मूलांक 6 होता है. अंक 6 शुक्र देव के प्रभाव क्षेत्र में के आता है. आज के दिन का अंक 3 गुरु और अंक 6 का शुक्र मिलकर व्यक्ति को आज अच्छी सफलता और सम्मान देंगे. आइये जानते हैं कि मूलांक 6 के व्यक्तियों के जीवन में  करियर, फाइनेंस, लव लाइफ आदि में कैसा रहने वाला है 16 अप्रैल 2026 का दिन, साथ ही जानेंगे मूलांक 6 के जातकों के लिए शुभ अंक और शुभ रंग.

करियर : यदि आप पार्टनरशिप में कोई कार्य शुरू करने का प्लान कर रहे हैं, तो आज उसके लिए समय अनुकूल है. फैशन डिजाइनिंग पर कला क्षेत्र से ताल्लुक रखने वाले लोगों के लिए आज का दिन खास रहने वाला है. ऑफिस में आज आपके द्वारा किए गए कार्यों से आपको प्रशंसा और सम्मान मिल सकता है. कोई नया व्यावसायिक कॉन्ट्रैक्ट फाइनल हो सकता है, जिससे आपके सम्मान में बढ़ोतरी होगी.

फाइनेंस : निवेश करने के लिए आज का दिन बेहतर है. आज आपको अचानक से धन लाभ भी हो सकता है. आर्थिक स्थिति आज आपकी मजबूत होगी. घर में आवश्यक चीजों पर आज आपका धन खर्च हो सकता है. व्यवसाय में भी आज बिक्री अधिक होने की वजह से आपको अधिक लाभ की प्राप्ति होगी.

लव/व्यक्तिगत लाइफ : आज आपको लव लाइफ में रोमांटिक पल बिताने का मौका मिलेगा जिससे आपके जीवन में और अधिक प्रेम संबंध मजबूत होंगे. दांपत्य जीवन में भी आज का दिन खुशियों से भरा रहने वाला है. प्रेमी जोड़े आज डिनर का प्लान कर सकते हैं. आज साथ बिताया पल यादगार बनेगा.

शुभ अंक : 6, 9

शुभ रंग : बेबी पिंक.

ये भी पढ़ें:-पुनर्जन्म पर शास्त्र-पुराणों में क्या कहा गया है? हिंदू मान्यता में इंसान बार-बार क्यों लेता है जन्म

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Numerology Number 6 Today Horoscope, Lucky Color For Moolank 6, April 16 Numerology Predictions, Venus And Jupiter Combination, Love Life And Finance For Number 6
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com