विज्ञापन

Grah Gochar 2026: मेष समेत इन 4 राशियों की किस्मत चमकाएगा गजलक्ष्मी राजयोग, करियर में मिलेगा बड़ा लाभ

August Grah Gochar 2026: अगस्त 2026 में गजलक्ष्मी, बुधादित्य और हंस राजयोग के प्रभाव से मेष, कर्क, सिंह, कन्या और वृश्चिक राशि के लोगों को करियर, धन, पारिवारिक सुख और नई सफलताओं के योग बनेंगे.

Grah Gochar 2026: मेष समेत इन 4 राशियों की किस्मत चमकाएगा गजलक्ष्मी राजयोग, करियर में मिलेगा बड़ा लाभ
गजलक्ष्मी राजयोग से इन राशियों की बदलेगी किस्मत
ndtv

अगस्त का महीना कई बड़े ग्रहों के गोचर और शुभ योगों की वजह से ज्योतिष के लिहाज से खास रहने वाला है. इस दौरान शुक्र, मंगल, सूर्य और बुध राशि परिवर्तन करेंगे. जिससे गजलक्ष्मी राजयोग, बुधादित्य राजयोग, हंस राजयोग और त्रिग्रह योग जैसे शुभ संयोग बनेंगे. ज्योतिषाचार्य पंडित कौशल पांडेय के अनुसार, सबसे ज्यादा फायदा मेष, कर्क, सिंह, कन्या और वृश्चिक राशि के लोगों को मिलने की संभावना है.

मेष राशि वालों का बढ़ेगा आत्मविश्वास

मेष राशि वालों के लिए यह महीना नई शुरुआत का संकेत दे सकता है. आत्मविश्वास बढ़ेगा, नौकरी में नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं और मकान-वाहन का सुख मिलने के योग बनेंगे. आय के नए स्रोत भी खुल सकते हैं.

कर्क राशि वालों के लिए सुख और समृद्धि लेकर आएगा अगस्त

कर्क राशि के लोगों के लिए अगस्त सुख और समृद्धि लेकर आ सकता है. परिवार में खुशियां बढ़ेंगी, आत्मविश्वास मजबूत होगा और आय में बढ़ोतरी के संकेत हैं. हालांकि, बेवजह के खर्चों पर नियंत्रण रखना बेहतर रहेगा.

यह भी पढ़ें: Guru Purnima 2026: गुरु पूर्णिमा पर कैसे करें अपने गुरु का पूजन? जानें सही विधि और नियम

सिंह राशि वालों को करियर में मिलेंगे नए अवसर

सिंह राशि वालों के लिए रुके हुए काम पूरे होने के योग हैं. करियर में नए अवसर मिल सकते हैं और निवेश से लाभ मिलने की संभावना है. बड़े फैसले सोच-समझकर लेने की सलाह दी जाती है.

रिश्तों में पारदर्शिता बनाए कन्या राशि वाले जातक

कन्या राशि के जातकों को करियर में आगे बढ़ने के मौके मिल सकते हैं. कार्यस्थल पर आपकी मेहनत की सराहना होगी. छात्रों के लिए भी समय अनुकूल रहेगा. रिश्तों में पारदर्शिता बनाए रखना लाभदायक रहेगा.

वृश्चिक राशि वालों को मिलेगा भाग्य का साथ

वृश्चिक राशि के लोगों को भाग्य का अच्छा साथ मिल सकता है. नई योजनाओं में सफलता, नए संपर्क और रुका हुआ धन मिलने के योग बन रहे हैं. करियर में भी नई उपलब्धियां हासिल होने की संभावना है.

यह भी पढ़ें: Guruwar ke Upay: गुरुवार को करें भगवान विष्णु को 108 नामों का जाप, करियर में होगी प्रगति, मिलेगा मान-सम्मान

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Grah Gochar, Rashifal, Gajalakshmi Yoga 2026
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com