रक्षाबंधन का त्योहार आते ही हर साल एक सवाल सबसे ज्यादा पूछा जाता है कि आखिर राखी किस दिन बांधी जाए. इस बार भी लोगों के बीच 27 और 28 अगस्त को लेकर काफी कन्फ्यूजन बना हुआ है. इसकी वजह सावन पूर्णिमा के दिन लगने वाला चंद्र ग्रहण है. कई लोगों को लग रहा है कि ग्रहण और सूतक काल की वजह से राखी की तारीख बदल सकती है. अगर आपके मन में भी यही सवाल है कि इस साल राखी कब बांधी जाएगी और क्या चंद्र ग्रहण का त्योहार पर कोई असर पड़ेगा, तो यहां जानिए इससे जुड़ी जरूरी जानकारी आसान भाषा में.
कब लगेगा साल का आखिरी चंद्र ग्रहण
इस साल सावन पूर्णिमा के दिन साल का आखिरी चंद्र ग्रहण लगेगा. भारतीय समय के अनुसार 28 अगस्त को सुबह 6 बजकर 53 मिनट से चंद्र ग्रहण शुरू होगा और दोपहर 12 बजकर 32 मिनट पर खत्म होगा. इसे साल का आखिरी चंद्र ग्रहण माना जा रहा है.
सूतक काल कब से शुरू होगा
आमतौर पर चंद्र ग्रहण का सूतक काल ग्रहण शुरू होने से करीब 9 घंटे पहले माना जाता है. इस हिसाब से सूतक काल 27 अगस्त की रात 9 बजकर 53 मिनट से शुरू होगा. हालांकि इस ग्रहण को लेकर भारत में स्थिति अलग रहने वाली है.
आखिर राखी किस दिन बांधी जाएगी
हिंदू पंचांग के अनुसार सावन पूर्णिमा 27 अगस्त की सुबह 5 बजकर 38 मिनट से शुरू होगी और 28 अगस्त की सुबह 6 बजकर 18 मिनट तक रहेगी. भद्रा रहित शुभ समय मिलने की वजह से इस साल रक्षाबंधन का त्योहार 27 अगस्त को ही मनाया जाएगा. इसलिए बहनें इसी दिन अपने भाइयों की कलाई पर राखी बांधेंगी.

Add image caption here
Photo Credit: Canva
राखी बांधने का शुभ मुहूर्त
27 अगस्त को राखी बांधने के लिए दो शुभ मुहूर्त बताए गए हैं. पहला मुहूर्त शाम 6 बजकर 03 मिनट से 6 बजकर 15 मिनट तक रहेगा. दूसरा मुहूर्त रात 8 बजकर 55 मिनट से 11 बजकर 03 मिनट तक रहेगा. इन समय में राखी बांधना शुभ माना जाएगा.
क्या चंद्र ग्रहण का पड़ेगा असर
इस साल लगने वाला चंद्र ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा. इसी वजह से इसका प्रभाव रक्षाबंधन के त्योहार पर नहीं माना जाएगा और सूतक काल भी मान्य नहीं होगा. ऐसे में 27 अगस्त को पूरे उत्साह और शुभ मुहूर्त में रक्षाबंधन का त्योहार मनाया जाएगा.
Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. एनडीटीवी इसकी पुष्टि नहीं करता है.)
यह भी पढ़ें:- Grah Gochar 2026: मेष समेत इन 4 राशियों की किस्मत चमकाएगा गजलक्ष्मी राजयोग, करियर में मिलेगा बड़ा लाभ
यह भी पढ़ें:- Vastu Tips: बच्चों का पढ़ाई में नहीं लगता मन? स्टडी रूम में रखें ये 5 चीजें, बढ़ेगा फोकस
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं