Bhadrapad Month 2026: आज 29 अगस्त से भाद्रपद के महीने की शुरुआत हो गई है. इसे आम बोलचाल की भाषा में भादो का महीना भी कहा जाता है. हिन्दू धर्म में इस माह को बेहद पवित्र और महत्वपूर्ण माना जाता है. इस माह में श्रीकृष्ण और भगवान गणेश से जुड़े कई त्योहार मनाए जाते हैं. साथ ही इस महीने में पूजा-पाठ और दान-पुण्य करना बेहद फलदायी माना जाता है. धार्मिक शास्त्रों के अनुसार इस महीने में कुछ नियमों का विशेष रूप से पालन करना चाहिए. इसी कड़ी में आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि भादो के महीने मेंं क्या करें और क्या न करें.
भादो में क्या करें?
- भाद्रपद यानी भादो के महीने में भगवान श्रीकृष्ण और भगवान गणेश की पूजा करना फलदायी होता है.
- इस माह में अपनी क्षमता के अनुसार दान-पुण्य भी करना शुभ होता है.
- भाद्रपद के महीने में व्यक्ति को अपने मन में शुद्ध विचार लाने चाहिए.
- भादो में श्री कृष्ण जी की पूजा-अर्चना कर तुलसी का भोग लगाना चाहिए.
भादो में क्या न करें?
- भाद्रपद का महीना चातुर्मास में आता है. ऐसे में धार्मिक मान्यताओं के अनुसार चातुर्मास के दौरान विवाह, गृह प्रवेश, मुंडन और अन्य मांगलिक कार्यों से बचना चाहिए.
- भादों के महीने में गुड़, दही, बैंगन और मांस मदिरा का सेवन न करें. इस समय सात्विकता का पालन करें.
- इस माह में नारियल के तेल का भी इस्तेमाल नहीं करना चाहिए. माना जाता है कि ऐसाा करने से संतान सुख में परेशानियां का सामना करना पड़ता है.
- भादो के महीने में नाखून और बाल कटवाने से बचना चाहिए.
- भादो के माह में किसी से भी चावल और नारियल तेल का दान न लें. माना जाता है कि ऐसा करने से आर्थिक समस्याएं आ सकती हैं.
भाद्रपद माह के प्रमुख व्रत-त्योहार
भादो के महीने में कजरी तीज, श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, हरतालिका तीज, गणेश चतुर्थी, वामन जयंती समेत कई त्योहार मनाए जाते हैं. इस महीने में अजा एकादशी और परिवर्तिनी एकादशी का व्रत भी रखा जाता है.
यह भी पढ़ें: Bhadrapad Month 2026: आज से शुरू हुआ भादो का महीना, जानिए सभी प्रमुख व्रत-त्योहार की लिस्ट
यह भी पढ़ें: Shaniwar ke Upay: शनिवार को करें इस स्तोत्र का पाठ, दूर होंगे साढ़ेसाती-ढैय्या के अशुभ प्रभाव
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं