बच्चों का स्टडी रूम केवल पढ़ाई की जगह नहीं, बल्कि उनकी एकाग्रता, सीखने की क्षमता और सकारात्मक सोच से भी जुड़ा माना जाता है. वास्तु शास्त्र में ऐसी कई बातें बताई गई हैं, जिनका ध्यान रखने से पढ़ाई का माहौल बेहतर बनाया जा सकता है. ऐसी मान्यता है कि स्टडी रूम में कुछ खास चीजें रखने से बच्चों का मन पढ़ाई में अधिक लगता है और सकारात्मक ऊर्जा बनी रहती है.
कमरे में रखें चौकोर स्टडी टेबल
वास्तु के अनुसार, स्टडी रूम में हमेशा चौकोर या आयताकार टेबल का इस्तेमाल करना चाहिए. माना जाता है कि इससे मन स्थिर रहता है और पढ़ाई के दौरान एकाग्रता बढ़ती है.
स्टडी रूम में जरूर लगाएं कैलेंडर
बच्चों के कमरे में एक कैलेंडर होना भी शुभ माना जाता है. इससे समय की समझ और टाइम मैनेजमेंट की आदत विकसित होती है. वास्तु के अनुसार, इसे उत्तर, पूर्व या पश्चिम दिशा की दीवार पर लगाना बेहतर माना जाता है.
रूम में रखें ब्राह्मी का पौधा
ब्राह्मी का पौधा बौद्धिक क्षमता और याददाश्त से जुड़ा माना जाता है. इसे खिड़की के पास रखने की सलाह दी जाती है, ताकि पौधे को पर्याप्त धूप और हवा मिलती रहे. इससे कमरे का वातावरण भी ताजगी भरा बना रहता है.
यह भी पढ़ें: Guru Purnima 2026: गुरु पूर्णिमा पर कैसे करें अपने गुरु का पूजन? जानें सही विधि और नियम
रूम में लगाएं स्वास्तिक का चिन्ह
स्टडी रूम की उत्तर या पूर्व दिशा में स्वास्तिक का चिन्ह लगाने की मान्यता है. कहा जाता है कि इससे सकारात्मक माहौल बनता है और पढ़ाई के प्रति उत्साह बढ़ता है.
स्टडी रूप में रखें जामुनी क्वार्ट्ज
जामुनी क्वार्ट्ज (एमेथिस्ट) को 'मेमोरी स्टोन' भी कहा जाता है. वास्तु मान्यताओं के अनुसार, इसे स्टडी टेबल पर रखने से मन शांत रहता है और पढ़ाई में ध्यान लगाने में मदद मिलती है.
यह भी पढ़ें: Guruwar ke Upay: गुरुवार को करें भगवान विष्णु को 108 नामों का जाप, करियर में होगी प्रगति, मिलेगा मान-सम्मान
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं