Rakhi Kab Kholni Chahiye: 28 अगस्त को देशभर में रक्षाबंधन का पर्व धूमधाम से मनाया गया. यह पर्व भाई-बहन के मजबूत रिश्ते और प्रेम का प्रतीक माना जाता है. इस दिन बहनें अपने भाई की कलाई में राखी बांधकर उनकी लंबी उम्र और सुख-समृद्धि की कामना करती हैं. साथ ही भाई बहन को उपहार देता है और बहन की जीवनभर रक्षा करने का वचन देता है. राखी बांधते समय कई नियमों और शुभ मुहूर्त का पालन किया जाता है. वहीं, जब राखी को खोलते हैं, तो कुछ नियमों को मानना बेहद जरूरी है. इसी कड़ी में आज हम आपको बताने जा रहे हैं, कि त्योहार के बाद राखी को कब खोला जा सकता है और किन बातों का विशेष रूप सेै ध्यान रखना चाहिए.
कब खोल सकते हैं राखी? | Rakhi Kab Kholni Chahiye
राखी खोलने को लेकर कोई निर्धारित नियम नहीं हैं. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार राखी को बांधने के बाद तुरंत नहीं खोलना चाहिए. राखी को आप रक्षाबंधन खत्म होने के 24 घंटे के बाद उतार सकते हैं. वहीं, इसको लेकर भी अलग-अलग परंपराएं मानते हैं. कई जगहों पर रक्षाबंधन के 3 से 5 दिनों बाद राखी को उतारा जा सकता है. इसके अलावा कुछ क्षेत्रों में यह भी मान्यता है कि राखी को जन्माष्टमी के पर्व तक बांधकर रखना चाहिए. इसके बाद जन्माष्टमी पर पूजा-अर्चना करने के बाद राखी को खोला जा सकता हैै.
किन बातों का रखें ध्यान?
राखी को खोलते समय कुछ बातों का विशेष रूप से ध्यान रखना चाहिए.
- खोलने के बाद राखी को कभी भी कूड़ेदान या गंदी जगहों पर नहीं फेंकना चाहिए. यह अशुभ माना जाता है.
- राखी को खोलने के बाद आप जल में प्रवाहित कर सकते हैं. इसके अलावा आप अपने पास संभालकर भी रख सकते हैं.
- जाने-अनजाने में अगर राखी टूट जाती है, तो इसे आप मिट्टी में दबा सकते हैं. इसकेै अलावा आप जल में भी प्रवाहित कर सकते हैं.
Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. एनडीटीवी इसकी पुष्टि नहीं करता है.
यह भी पढ़ें: आज या कल, कब है कजरी तीज व्रत, जानिए सही तिथि, पूजा विधि और महत्व
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं