विज्ञापन
This Article is From Apr 15, 2019

जयाप्रदा के खिलाफ 'खाकी अंडरवियर' वाले बयान पर फंसे आजम खान, महिला आयोग सख्त

जया प्रदा के खिलाफ आजम खान की आपत्तिजनक टिप्पणी पर महिला आयोग ने संज्ञान लिया है. 

जयाप्रदा के खिलाफ  'खाकी अंडरवियर'  वाले बयान पर फंसे आजम खान, महिला आयोग सख्त
आजम खान के बयान पर महिला आयोग सख्त
नई दिल्ली:

लोकसभा चुनाव 2019 में नेताओं के जुबान फिसलने का सिलसिला जारी है. समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आजम खान ने रामपुर से लोकसभा चुनाव लड़ रही भाजपा प्रत्याशी और फिल्म अभिनेत्री जया प्रदा के खिलाफ एक विवादास्पद टिप्पणी की है. जया प्रदा के खिलाफ आजम खान की आपत्तिजनक टिप्पणी पर महिला आयोग ने संज्ञान लिया है. 

आजम खान के 'खाकी अंडरवियर' वाले बयान पर बीजेपी ने जताया कड़ा ऐतराज, कही यह बात ....

राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष रेखा शर्मा ने खान की टिप्पणी को ‘बेहद शर्मनाक' करार दिया और कहा कि महिला आयोग उन्हें एक कारण बताओ नोटिस भेज रहा है. खान की टिप्पणी पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुये शर्मा ने ट्वीट किया कि एनसीडब्ल्यू चुनाव आयोग से यह भी अनुरोध करेगा कि उन्हें चुनाव लड़ने से रोक दिया जाए. शर्मा ने यह प्रतिक्रिया एक अन्य व्यक्ति के ट्वीट पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए दी, जिसने सपा नेता का कथित वीडियो ट्वीट किया था. 

जया प्रदा ने आजम खान पर कसा तंज, कहा- मैं तो आपको भाई मानती थी लेकिन आप तो....

आजम खान का ‘अपमानजनक' टिप्पणी वाला वीडियो कई सोशल मीडिया साइटों पर साझा किया जा रहा है. वीडियो के मुताबिक रामपुर में एक चुनावी सभा में आजम खान ने कहा "रामपुर वालों, उत्तर प्रदेश वालों, हिंदुस्तान वालों! उसकी असलियत समझने में आपको 17 बरस लग गए. मैं 17 दिन में पहचान गया कि इनके नीचे का जो अंडरवियर है वह भी खाकी रंग का है. मैं 17 दिन में पहचान गया, आपको पहचानने में 17 बरस लगे, 17 बरस." 

गिरिराज सिंह की आजम खान को खुलेआम धमकी: बेगूसराय चुनाव खत्म होने के बाद रामपुर आकर बताएंगे क्या हैं बजरंगबली?

हालांकि, आजम खान ने इस वीडियो में जयाप्रदा का नाम नहीं लिया है लेकिन भाजपा इसे जया के खिलाफ अभद्र टिप्पणी के रूप में पेश कर रही है. खान की टिप्पणी पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए शर्मा ने कहा, ‘‘यह बेहद शर्मनाक'' है. बीजेपी ने इस टिप्पणी पर कड़ा ऐतराज जताया है. (इनपुट भाषा से)

VIDEO: एनडीटीवी से जया प्रदा की खास बातचीत.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Azam Khan, Jaya Prada, Women Commission, Khaki Underwear, Rekha Sharma, Rampur, Actor-turned-politician Jaya Prada, Samajwadi Party, BJP, Lok Sabha Elections 2019
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com