बीजेपी मुख्यालय में मीडियाकर्मियों से रू-ब-रू पार्टी अध्यक्ष अमित शाह
नई दिल्ली:
कर्नाटक के घटनाक्रम पर बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने सोमवार को दिल्ली स्थित बीजेपी मुख्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस की. उन्होंने कहा कि ''अब कांग्रेस ने अपनी हार को जीत बताने का एक नया तरीका खोज लिया है. मैं उम्मीद करता हूं कि जीत की यह नई परिभाषा 2019 तक जारी रहेगी और विपक्षी पार्टी की जीत की यही व्याख्या रही तो 2019 में भाजपा को कोई परेशानी नहीं होगी.’’
यह भी पढ़ें : कांग्रेस का अमित शाह-PM मोदी पर पलटवार, आनंद शर्मा बोले-'खिसियानी बिल्ली खंभा नोचे'
एनडीटीवी के संवाददाता अखिलेश शर्मा ने जब बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह से पूछा कि कर्नाटक चुनाव के समय पेट्रोल-डीजल के दाम स्थिर थे लेकिन अब उसमें तेजी से बढ़ोतरी देखी जा रही है, इस पर अमित शाह ने कहा, ''मैं आपका (मीडिया) एजेंडा जानता हूं. मैं इस पर भी जवाब दूंगा. लेकिन आज मैं केवल कर्नाटक के विषय में बात कर रहा हूं.''
यह भी पढ़ें : कर्नाटक में कांग्रेस-JDS गठबंधन मैनडेट के खिलाफ, हमने कांग्रेस से 14 राज्य छीने : अमित शाह
अमित शाह सोमवार को कर्नाटक की सियासत पर बात कर रहे थे. इस दौरान उन्होंने कांग्रेस पर भी जमकर हमले किए और सवाल भी पूछे कि कांग्रेस राज्य में किस प्रकार का जश्न मना रही है? क्या 122 सीट से 78 सीट पर सिमट गई है उसका जश्न मना रही है या फिर राज्य मंत्रिमंडल के आधे से ज्यादा सदस्य हार गए इसका जश्न मना रही है? अमित शाह ने कहा कि राज्य में कांग्रेस ने अपने विधायकों को बंधक बनाकर रखा हुआ था अगर ऐसा नहीं करते तो जनता ही इन लोगों को आइना दिखा देती. अमित शाह ने मोदी सरकार द्वारा राज्य में शुरू की गई अनेक योजनाओं का जिक्र किया जिनका लाभ राज्य की जनता को मिल रहा है.
यह भी पढ़ें : कांग्रेस-जेडीएस गठबंधन को शाह ने बताया ‘अपवित्र’, बोले- ऐसी सरकारें ज्यादा दिन नहीं चलती
अमित शाह की प्रेस कांफ्रेंस के बाद पत्रकारों ने कर्नाटक की सियासत, सबसे बड़ी पार्टी, गोवा, मणिपुर समेत कई मुद्दों पर सवाल किया. इसी दौरान एनडीटीवी के अखिलेश शर्मा ने बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह से पेट्रोल-डीजल की कीमतों पर सवाल किया. अखिलेश शर्मा ने पूछा कि कर्नाटक चुनाव के दौरान पेट्रोल एवं डीजल के दाम स्थिर थे लेकिन जैसे ही चुनाव समाप्त हुआ इसके दाम फिर से बढ़ने लगे. ऐसा क्यों? बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने अखिलेश शर्मा के सवाल के जवाब में कहा कि 'मैं आपका (मीडिया) एजेंडा जानता हूं. मैं इस पर भी जवाब दूंगा. लेकिन आज मैं केवल कर्नाटक के विषय में बात कर रहा हूं.'
ज्ञात हो कि 12 मई 2018 को कर्नाटक में चुनाव हुए और 15 मई 2018 को कर्नाटक विधानसभा का परिणाम आया जिसमें राज्य के किसी भी पार्टी को सरकार बनाने का बहुमत नहीं मिला. बीजेपी 104 सीट पर जीत दर्ज कर राज्य में सबसे बड़ी पार्टी बनी जबकि 78 सीटों जीत के साथ कांग्रेस दूसरे और 38 सीटों पर जीत के साथ जेडीएस तीसरे नंबर पर आई. राज्य में 2 अन्य उम्मीदवारों ने जीत दर्ज की.
VIDEO: कर्नाटक में कांग्रेस-JDS गठबंधन जनादेश के खिलाफ : अमित शाह
16 मई की रात में बीजेपी ने ट्वीट किया कि 17 मई की सुबह 9:30 बजे बीजेपी नेता बीएस येदियुरप्पा शपथ लेंगे. इसके बाद कांग्रेस और जेडीएस शपथ ग्रहण पर रोक लगाने के लिए रात में ही सुप्रीम कोर्ट पहुंच गई. कोर्ट ने शपथ ग्रहण पर रोक लगाने से इंकार कर दिया. फिर इसी मामले पर 18 मई को सुनवाई हुई और कोर्ट ने 19 मई को शाम 4 बजे बहुमत साबित करने का ओदश दिया. बीएस येदियुरप्पा बहुमत साबित करने से पहले ही एक संक्षिप्त भाषण के साथ इस्तीफा दे दिए. इसके बाद कांग्रेस और जेडीएस को सरकार बनाने का निमंत्रण मिला.

When asked why Petrol-Diesel prices were stable during Karanataka polls but now skyrocketed, Bjp president @AmitShah replied: “I know your (media) agenda. We will reply this also. But today I am talking only about Karnataka!!”
— Akhilesh Sharma (@akhileshsharma1) May 21, 2018
ज्ञात हो कि 12 मई 2018 को कर्नाटक में चुनाव हुए और 15 मई 2018 को कर्नाटक विधानसभा का परिणाम आया जिसमें राज्य के किसी भी पार्टी को सरकार बनाने का बहुमत नहीं मिला. बीजेपी 104 सीट पर जीत दर्ज कर राज्य में सबसे बड़ी पार्टी बनी जबकि 78 सीटों जीत के साथ कांग्रेस दूसरे और 38 सीटों पर जीत के साथ जेडीएस तीसरे नंबर पर आई. राज्य में 2 अन्य उम्मीदवारों ने जीत दर्ज की.
VIDEO: कर्नाटक में कांग्रेस-JDS गठबंधन जनादेश के खिलाफ : अमित शाह
16 मई की रात में बीजेपी ने ट्वीट किया कि 17 मई की सुबह 9:30 बजे बीजेपी नेता बीएस येदियुरप्पा शपथ लेंगे. इसके बाद कांग्रेस और जेडीएस शपथ ग्रहण पर रोक लगाने के लिए रात में ही सुप्रीम कोर्ट पहुंच गई. कोर्ट ने शपथ ग्रहण पर रोक लगाने से इंकार कर दिया. फिर इसी मामले पर 18 मई को सुनवाई हुई और कोर्ट ने 19 मई को शाम 4 बजे बहुमत साबित करने का ओदश दिया. बीएस येदियुरप्पा बहुमत साबित करने से पहले ही एक संक्षिप्त भाषण के साथ इस्तीफा दे दिए. इसके बाद कांग्रेस और जेडीएस को सरकार बनाने का निमंत्रण मिला.
पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
Amit Shah, Congress-JDS Alliance