विज्ञापन
This Article is From Apr 16, 2019

यूपी के सीएम आदित्यनाथ ने कांग्रेस पर साधा निशाना, कहा- यह पार्टी तो आतंकवाद के प्रति हमेशा से ही....

आदित्यनाथ ने दावा किया कि कांग्रेस के नेतृत्व वाली संप्रग सरकार में चीनी सेना आए दिन घुसपैठ करती थी लेकिन नरेंद्र मोदी के प्रधानमंत्री बनने के बाद यह खत्म हो गया.

यूपी के सीएम आदित्यनाथ ने कांग्रेस पर साधा निशाना, कहा- यह पार्टी तो आतंकवाद के प्रति हमेशा से ही....
योगी आदित्यनाथ ने कांग्रेस पर साधा निशाना
लखनऊ:

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कांग्रेस पर आतंकवाद के प्रति नरमी दिखाने का सोमवार को आरोप लगाया और कहा कि केंद्र में भाजपा के नेतृत्व वाली मजबूत सरकार के कारण चीन तथा पाकिस्तान कोई दुस्साहस नहीं दिखा पाते हैं. उन्होंने राउरकेला, अंगुल एवं फुलबनी में की गई चुनावी रैलियों के दौरान कहा कि देश का विकास एवं राष्ट्र सुरक्षा नरेंद्र मोदी सरकार के लिए एक ही सिक्के के दो पहलु हैं जो इन पर समझौता नहीं करती. आदित्यनाथ ने दावा किया कि कांग्रेस के नेतृत्व वाली संप्रग सरकार में चीनी सेना आए दिन घुसपैठ करती थी लेकिन नरेंद्र मोदी के प्रधानमंत्री बनने के बाद यह खत्म हो गया. उन्होंने कहा कि संप्रग शासन के दौरान पाकिस्तान, सीमा पर हमारे सैनिकों के सिर कलम कर रहा था. अब मोदी के प्रधानमंत्री बनने के बाद चीन और पाकिस्तान ऐसा कोई दुस्साहस नहीं कर सकते.

कांग्रेस ने कहा, योगी आदित्यनाथ की तरह पीएम मोदी और अमित शाह के प्रचार पर भी लगे रोक

आदित्यनाथ ने कहा संप्रग शासन के दौरान पाकिस्तान ने बेरोक टोक भारत में हमले किए लेकिन मोदी सरकार ने ऐसा जवाब दिया है कि वे फिर कभी ऐसा कुछ नहीं कर पाएंगे. उन्होंने विकास की राह में तेजी से आगे बढ़ने में देश की विफलता के लिए कांग्रेस को जिम्मेदार ठहराते हुए उस पर आतंकवादियों और नक्सलियों के प्रति नरम रुख अपनाने का आरोप लगाया. पुलवामा आतंकवादी हमले पर भारत के जवाब का जिक्र करते हुए वरिष्ठ भाजपा नेता ने कहा कि 40 सीआरपीएफ जवानों की हत्या के बाद पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब दिया गया जब भारत ने पाकिस्तान के भीतर घुसकर (बालाकोट में) आतंकवादी शिविरों पर हवाई हमला किया.

...जब इस्तीफा लेकर CM योगी के घर तड़के तीन बजे पहुंच गए ओपी राजभर

उन्होंने कहा कि भारत की कार्रवाई आतंकवादी शिविरों को तबाह करने तक सीमित नहीं थी. यह पाकिस्तान की कमर तोड़ने की तरफ मजबूत कदम था. उन्होंने कहा कि भाजपा की आतंकवाद के प्रति कत्तई बर्दाश्त न करने की नीति है. कांग्रेस पर बरसते हुए आदित्यनाथ ने आरोप लगाया कि सबसे पुरानी पार्टी के आतंकवादियों और नक्सलियों के प्रति नरम रुख के कारण देश विकास के रास्ते पर तेजी से आगे बढ़ने में नाकाम रहा. चुनाव आयोग के योगी को 72 घंटे तक प्रचार से रोकने से पहले आदित्यनाथ ओडिशा में नवीन पटनायक नीत बीजद सरकार पर भी बरसे और उसपर सभी मोर्चों पर सिर से पैर तक भ्रष्टाचार में डूबे होने का आरोप लगाया.

योगी आदित्यनाथ 72 घंटे और मायावती 48 घंटे तक नहीं कर सकेंगे चुनाव प्रचार, चुनाव आयोग की बड़ी कार्रवाई

भाजपा नेता ने कहा कि  विडंबना है कि बीजद सरकार राज्य के बारे में नहीं सोचती है. इसने अपने 19 साल के लंबे शासन में राज्य के लिए कुछ महत्त्वपूर्ण नहीं किया. सरकार हर मोर्चे पर बुरी तरह से विफल हुई है. वह केंद्र की निधि का उपयोग करने में विफल रही. उन्होंने दावा किया कि ओडिशा में जो कुछ भी विकास हो रहा है वह केंद्र सरकार की वजह से हो रहा है. उन्होंने राउरकेला का उदाहरण दिया जिसे उड़ान योजना के तहत शामिल किया गया और स्मार्ट शहर का दर्जा दिया.   दूसरे ब्राह्मणी पुल पर और इस्पात जनरल हॉस्पिटल में सुपर स्पेशिएलिटी अस्पताल पर किए गए काम का संदर्भ देते हुए उन्होंने कहा कि केंद्र में सत्ता में एक बार फिर लौटने के बाद परियोजनाओं के लिए धन की को कमी नहीं रह जाएगी. देशभर में मोदी लहर चल रही है.  उन्होंने ओडिशा के लोगों से केंद्र और राज्य में भाजपा की डबल-इंजन सरकार को वोट देने का अनुरोध किया. (इनपुट भाषा से) 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Yogi Adityanath, Yogi Adityanath Accuses Congress, Congress, BJP, LokSabhaPolls2019, LokSabhaElections2019, Elections 2019
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com