विज्ञापन
This Article is From Apr 17, 2019

सुशील मोदी पर फिर तेजस्वी का हमला: देश के करोड़ों रुपये लूटकर भागने-भगाने वाले एक ही 'जात-बिरादरी' के

बुधवार को सुशील मोदी पर ताजा हमला बोलते हुए तेजस्वी यादव ने एक बार फिर से उन्हें सृजन चोर कहा है और देश का लाखों करोड़ रुपया लूटाकर भगाने वाले और लूटकर भागने वाले एक ही 'वर्ण और जात-बिरादरी' के हैं.

सुशील मोदी पर फिर तेजस्वी का हमला: देश के करोड़ों रुपये लूटकर भागने-भगाने वाले एक ही 'जात-बिरादरी' के
तेजस्वी यादव (फाइल फोटो)
नई दिल्ली:

लोकसभा चुनाव 2019 का सियासी जंग जारी है, राहुल गांधी के बयान पर सुशील मोदी द्वारा मानहानि की धमकी को लेकर तेजस्वी यादव उनके खिलाफ लगातार हमलावर दिख रहे हैं. बुधवार को सुशील मोदी पर ताजा हमला बोलते हुए तेजस्वी यादव ने एक बार फिर से उन्हें सृजन चोर कहा है और देश का लाखों करोड़ रुपया लूटाकर भगाने वाले और लूटकर भागने वाले एक ही 'वर्ण और जात-बिरादरी' के हैं. तेजस्वी का यह बयान पीएम मोदी की ओर इशारा भी समझा जा रहा है. तेजस्वी ने एक बाद एक कई ट्वीट कर सुशील मोदी पर हमला बोला. साथ ही उन्होंने नीतीश कुमार पर भी हमला बोलते हुए उन्होंने कहा कि बिहार में संघ के असल जन्मदाता नीतीश कुमार ही हैं. 

तेजस्वी यादव ने एनडीटीवी का वीडियो शेयर कर बताए 'राष्ट्रवाद' के मायने

तेजस्वी यादव ने सुशील मोदी पर निशाना साधते हुए सबसे पहले ट्वीट किया - देश का लाखों करोड़ रुपया लूटाकर भगाने वाले और लूटकर भागने वाले एक ही 'वर्ण और जात-बिरादरी के हैं. इन भगौड़े डकैतों और चोर-लुटेरों में एक भी दलित-पिछड़ा, आदिवासी और मुसलमान नहीं है. तो देश के महाचोर ख़ानदानी ठग-लुटेरे किस डकैत जमात के हुए? बोलो रे छाती पीटने वाले 'ठगों'?.'

तेजस्वी यादव ने बड़े भाई तेज प्रताप के जन्मदिन पर काटा केक, ट्विटर पर यूं आया रिएक्शन

तेजस्वी यादव ने फिर एक ट्वीट कर सुशील मोदी को घेरा और लिखा- सृजन चोर सुशील मोदी हार देख बौखला गए हैं. मानसिक दिवालिएपन की पराकाष्ठा लांघ कह रहे हैं. लालू जी संघ से मिले हुए हैं. अरे, लालू जी वो हैं जिन्होंने संघियों की आंखों में उंगली डाल बिगड़ैल बलवाई संघियों की नाक में रस्सी पिरोई है. कोई और बहाना खोजो, राफ़ेल चोर के गोतिया भाई सृजन चोर!'

सुशील मोदी को सृजन का 'चोर' बता तेजस्वी यादव ने दी चुनौती- राहुल नहीं, मेरे खिलाफ मानहानि का केस करें

ट्वीट की श्रृंखला में तेजस्वी ने कहा कि 'सृजन चोर जी, लालू जी ने संघ की घृणित नफ़रती राजनीति को बिहार में पांव पसारने नहीं दिया. आडवाणी जी को नकेल डाल उनकी उन्मादी यात्रा को रोका. 15 वर्ष में एक भी दंगा होने नहीं दिया! ख़ानदानी चोर साहब, हार की बौखलाहट में आपकी कुतर्कों से परिपूर्ण मूर्खता पर ठहाके लगा लोग हंस रहे हैं.

राजद नेता तेजस्वी ने नीतीश कुमार पर भी प्रहार किया. उन्होंने लिखा- नीतीश जी संघ की गोद में लेटे दूध पी रहे हैं. बिहार में संघ के असल जन्मदाता नीतीश जी हैं. संघियों ने पलटी मारने के 6 महीने बाद इनको दूध पिलाना बंद किया तो फिर लालू जी की शरण में आना चाहते थे. चाचा, कब तक अपने सहबाला सृजन चोर जैसी पंचर स्टेपनी के बूते अपनी रेंगती राजनीति को खींचेंगे?

राबड़ी देवी का बड़ा दावा: नीतीश महागठबंधन में वापस आकर 2020 में तेजस्वी को CM और खुद को PM बनवाना चाहते थे

वहीं राजद के राज्यसभा सांसद मनोज झा ने भी ट्विटर पर लिखा- राजनीतिक संतुलन के लगातार स्खलन/गिरावट का दूसरा नाम सुशील मोदी हैं. किसी बच्चे से भी पूछेंगे कि संघ के घटिया मनुवादी विधान से कौन लड़ रहा है तो पहला नाम लालू प्रसाद यादव का ही आएगा. हां! आपने ये ज़रूर साबित कर दिया कि आपका दल जांच फिक्स करने में उस्ताद है!'.

Video: बिहार के खगड़िया में तेजस्वी यादव के साथ रवीश कुमार

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Tejashwi Yadav Challenges Sushil Modi, Tejashwi Yadav, Defamation Case, Rahul Gandhi, Modi Chor, Bihar, Loksabhapolls2019
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com