विज्ञापन
This Article is From Dec 11, 2017

बनासकांठा में राहुल बोले, पिक्‍चर की तरह बीजेपी की विकास यात्रा भी फ्लॉप हो गई है

गुजरात चुनाव के दूसरे दौर के प्रचार के दौरान कांग्रेस उपाध्‍यक्ष राहुल गांधी ने कहा कि जैसे पिक्‍चर फ्लॉप होती है, वैसे ही बीजेपी की विकास यात्रा फ्लॉप हो गई है. गुजरात का चुनाव हो रहा है और मोदी जी कभी जापान, पाकिस्‍तान, अफगानिस्‍तान की बात करते हैं. मोदी जी गुजरात का चुनाव है, थोड़ी गुजरात की बात भी कर लो.

बनासकांठा में राहुल बोले, पिक्‍चर की तरह बीजेपी की विकास यात्रा भी फ्लॉप हो गई है
बनासकांठा में राहुल बोले, पिक्‍चर की तरह बीजेपी की विकास यात्रा भी फ्लॉप हो गई है
गांधीनगर: गुजरात चुनाव के दूसरे दौर के प्रचार के दौरान कांग्रेस उपाध्‍यक्ष राहुल गांधी ने बनासकांठा में बीजेपी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर जमकर निशाना साधा. उन्‍होंने कहा कि जैसे पिक्‍चर फ्लॉप होती है, वैसे ही बीजेपी की विकास यात्रा फ्लॉप हो गई है. गुजरात का चुनाव हो रहा है और मोदी जी कभी जापान, पाकिस्‍तान, अफगानिस्‍तान की बात करते हैं. मोदी जी गुजरात का चुनाव है, थोड़ी गुजरात की बात भी कर लो. 

राहुल का पीएम मोदी से 13वां सवाल- ...‘मौनसाहब’ से है जवाब की दरकार, किसके अच्छे दिन के लिए बनाई सरकार?

इससे पहले पाकिस्तान ने कहा कि गुजरात विधानसभा चुनावों के लिये चुनाव प्रचार के दौरान भारतीय नेताओं को अपनी घरेलू राजनीति में पाकिस्तान को नहीं घसीटना चाहिए.

पाकिस्तान के विदेश कार्यालय के प्रवक्ता मोहम्मद फैसल ने ट्विटर पर लिखा, ‘‘अपने चुनावी बहस में भारत अब पाकिस्तान को घसीटना बंद करे और ऐसे मनगढ़ंत षड्यंत्रों के बजाय अपने दम पर जीत हासिल करे जो बिल्कुल निराधार एवं गैरजिम्मेदार हैं.’’ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कल एक चुनावी रैली में दावा किया था कि गुजरात चुनावों में पाकिस्तान ने दखल का प्रयास किया गया.

मोदी ने पाकिस्तान सेना के पूर्व महानिदेशक (डीजी) सरदार अरशद रफीक की उस कथित अपील पर भी सवाल किये जिसमें उन्होंने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अहमद पटेल को गुजरात का मुख्यमंत्री बनाने की अपील की गयी थी. पीएम मोदी ने आरोप लगाया कि कांग्रेस नेता मणि शंकर अय्यर ने अपने घर पर एक बैठक की, जिसमें पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, एक पूर्व उप राष्ट्रपति, भारत में पाकिस्तान के उच्चायुक्त और पाकिस्तान के एक पूर्व विदेश मंत्री ने शिरकत की थी.

VIDEO:पीएम मोदी, राहुल और हार्दिक के रोड शो को मंजूरी नहीं

गुजरात में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा, ‘‘एक तरफ पाकिस्तान की सेना के पूर्व डीजी गुजरात चुनाव में दखल दे रहे हैं और दूसरी ओर पाकिस्तान के लोग मणि शंकर अय्यर के घर पर बैठक कर रहे हैं. इस बैठक के कारण गुजरात के लोग, निचले समुदाय के लोग, गरीब जनता और मोदी का अपमान हुआ। क्या आपको नहीं लगता कि ऐसे कार्यक्रम संदेह पैदा करते हैं?’’
 
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Gujarat Election 2017, Banaskantha, Rahul Gandhi Rally In Gujarat, Rahul Gandhi Rally In Banaskantha, BJP, Congress, PM Modi
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com