विज्ञापन
This Article is From May 18, 2019

General Election 2019: प्रज्ञा ठाकुर की उम्मीदवारी 'भगवा आतंक' शब्द के खिलाफ 'सत्याग्रह' : अमित शाह

बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने शुक्रवार को भोपाल सीट से पार्टी उम्मीदवार प्रज्ञा सिंह ठाकुर की उम्मीदवारी का बचाव किया और कहा कि भगवा आतंक के फर्जी मामले के खिलाफ यह एक सत्याग्रह था.

Also Read in
General Election 2019: प्रज्ञा ठाकुर की उम्मीदवारी 'भगवा आतंक' शब्द के खिलाफ 'सत्याग्रह' : अमित शाह
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा था कि वह प्रज्ञा सिंह ठाकुर और अन्य को महात्मा गांधी के हत्यारे नाथूराम गोडसे को देशभक्त कहने के लिए कभी माफ नहीं करेंगे
नई दिल्ली:

बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने शुक्रवार को भोपाल सीट से पार्टी उम्मीदवार प्रज्ञा सिंह ठाकुर की उम्मीदवारी का बचाव किया और कहा कि भगवा आतंक के फर्जी मामले के खिलाफ यह एक सत्याग्रह था. उन्होंने कहा कि कारण बताओ नोटिस पर उनके जवाब के बाद पार्टी उचित कार्रवाई करेगी. शाह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ एक संवाददाता सम्मेलन में कहा, प्रज्ञा ठाकुर की उम्मीदवारी भगवा आतंक के एक फर्जी मामले के खिलाफ एक सत्याग्रह है. तत्कालीन कांग्रेस सरकार ने वोटबैंक की राजनीति के लिए राष्ट्रीय सुरक्षा के साथ समझौता किया था. उनकी उम्मीदवारी इसके खिलाफ एक सत्याग्रह था. 

थम गया अंतिम चरण के मतदान के लिए चुनाव प्रचार, पीएम मोदी समेत इन दिग्गजों की किस्मत लगी दांव पर

शाह ने हिंदू संस्कृति को बदनाम करने का कांग्रेस पर आरोप लगाया और इस मुद्दे पर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी से माफी की मांग की. उन्होंने कहा, "भगवा आतंक का एक फर्जी मामला बनाया गया, जिसके सभी आरोपी बरी हो चुके हैं. अदालत तक ने कहा है कि भगवा आतंक कल्पना था. समझौता एक्सप्रेस मामले में पहले जो कुछ लोग गिरफ्तार किए गए थे, वे लश्कर से संबंधित थे. अमेरिकी एजेंसियों ने भी इसका समर्थन किया. उन्होंने सवाल किया कि राष्ट्रीय सुरक्षा के साथ किसने समझौता किया? इसके लिए कौन जिम्मेदार था? इस घटना ने हिंदू संस्कृति को बदनाम किया. कांग्रेस अध्यक्ष को इसके लिए माफी मांगनी चाहिए. 

एडीआर की रिपोर्ट में खुलासा: 15 फीसदी महिला उम्मीदवारों पर आपराधिक मामले, 36 प्रतिशत करोड़पति

उन्होंने कहा कि पार्टी ने प्रज्ञा ठाकुर को एक कारण बताओ नोटिस जारी किया है और 10 दिनों के भीतर उनसे जवाब मांगा है. इसके पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा था कि वह प्रज्ञा सिंह ठाकुर और अन्य को महात्मा गांधी के हत्यारे नाथूराम गोडसे को देशभक्त कहने के लिए कभी माफ नहीं करेंगे. उल्लेखनीय है कि एक दिन पहले गुरुवार को प्रज्ञा ठाकुर ने भोपाल में संवाददाताओं से कहा था, "नाथूराम गोडसे देशभक्त थे, हैं और रहेंगे. जो लोग उन्हें आतंकवादी कहते हैं, वे अपने गिरेबान में झांक कर देखें। ऐसे लोगों को इस चुनाव में सबक मिल जाएगा. 

शोल फिल्म में असरानी के किरदार की तरह हैं मोदी- प्रियंका गांधी

प्रज्ञा का बयान वायरल हो गया. इसके बाद भाजपा के दो सांसदों -केंद्रीय मंत्री अनंत कुमार हेगड़े और नलिन कुमार कतील- ने प्रज्ञा के बयान का समर्थन किया। ठाकुर के अलावा हेगड़े और कतील को भी पार्टी की अनुशासन समिति ने कारण बताओ नोटिस जारी किया है. खरगोन में पीएम मोदी ने एक चैनल को दिये साक्षात्कार में कहा कि गांधी के बारे में या गोडसे पर जो भी बातें की गयी. इस प्रकार जो भी बयान दिये गये हैं, ये बहुत ही खराब हैं, खास प्रकार से घृणा के लायक हैं, आलोचना के लायक हैं. उन्होंने कहा कि सभ्य समाज के अंदर इस प्रकार की भाषा नहीं चलतीय इस प्रकार की सोच नहीं चल सकती. इसलिये ऐसा करने वालों को सौ बार आगे सोचना पड़ेगा. मोदी ने कहा कि दूसरा उन्होंने (प्रज्ञा) माफी मांग ली, अलग बात है. लेकिन मैं अपने मन से माफ नहीं कर पाऊंगा.     

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Sadhvi Pragya, Amit Shah
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com