बीएसपी सुप्रीमो मायावती ( फाइल फोटो )
- मायावती ने दी कांग्रेस को नसीहत
- कर्नाटक में नीतियों को बताया जिम्मेदार
- जेडीएस को बीजेपी की बी टीम बताना गलत साबित हुआ
लखनऊ:
बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने कर्नाटक विधानसभा चुनाव में भाजपा को 104 सीटें मिलने के लिए कांग्रेस की नीतियों को जिम्मेदार बताया है. उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने अपने चुनावी भाषणों में जेडी-एस को यदि भाजपा की 'बी टीम' न बताया होता तो नतीजा कुछ और होता. मायावती ने कहा कि इस चुनाव में भाजपा के विधायकों की संख्या 104 भी नहीं होती, बल्कि इससे काफी नीचे चली जाती. कांग्रेस पार्टी ने थोड़ी सी भूल कर दी, जिसका फायदा भाजपा को मिल गया.
असामाजिक-जातिवादी तत्वों ने हिंसा कर आंदोलन को बदनाम करने की साजिश की : मायावती
बसपा प्रमुख ने कहा, "कांग्रेस पार्टी को मैं सलाह देना चाहती हूं कि इनको आगे भविष्य में किसी भी चुनाव में अपनी चुनावी जनसभाओं में ऐसी भाषा का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए, जिससे उल्टे भाजपा व आरएसएस को ही फायदा पहुंच जाए."
वीडियो : मायावती ने गैर-बीजेपी दलों से की अपील
मायावती ने कहा कि कर्नाटक चुनाव में कांग्रेस ने अपने भाषणों में खासकर मुस्लिम बहुल क्षेत्रों में जेडीएस को भाजपा की 'बी' टीम बताकर इनके वोटों को और बांट दिया. यही कारण है कि ऐसे क्षेत्रों में भी अधिकांश भाजपा के उम्मीदवार कामयाब हो गए.
गौरतलब है कि 15 मई को हुई मतगणना में बीजेपी को 104, कांग्रेस-78, जेडीएस-38 और अन्य को 2 सीटें आई हैं. 224 में से 222 विधानसभा सीटों के लिए मतदान हुआ था. इससे बाद सबसे बड़ी पार्टी की वजह से बीजेपी को सरकार बनाने के लिये न्यौता दिया गया लेकिन विश्वास मत हासिल करने से पहले ही येदियुरप्पा ने सीएम पद से इस्तीफा दे दिया.
(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)

पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
Mayawati On BJP In Karnataka, Karnataka Assembly Eleciton 2018