विज्ञापन
This Article is From Mar 19, 2019

VIDEO: BJP विधायक के फिर बिगड़े बोल, '65 की उम्र में रोज फेशियल करवाती हैं मायावती, रंगवाती हैं बाल'

बीजेपी विधायक सुरेंद्र सिंह (Surendra Singh) ने मायावती (Mayawati) पर टिप्पणी करते हुए कहा कि असली रूप-रंग छुपाकर युवा दिखने का शौक रखने वाली मायावती पीएम नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) को बेवजह शौकीन कहती हैं.

Also Read in
VIDEO: BJP विधायक के फिर बिगड़े बोल, '65 की उम्र में रोज फेशियल करवाती हैं मायावती, रंगवाती हैं बाल'
बसपा प्रमुख मायावती. (फाइल फोटो)
नई दिल्ली:

अपने विवादास्पद बयानों के लिए अक्सर सुर्खियों में रहने वाले भाजपा विधायक सुरेंद्र सिंह (Surendra Singh) ने बसपा प्रमुख मायावती (Mayawati) के खिलाफ तल्ख टिप्पणी की है. बीजेपी विधायक सुरेंद्र सिंह ने मायावती पर टिप्पणी करते हुए कहा कि असली रूप-रंग छुपाकर युवा दिखने का शौक रखने वाली मायावती प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) को बेवजह शौकीन कहती हैं. भाजपा विधायक सुरेंद्र सिंह (Surendra Narayan Singh) ने विभिन्न मुद्दों को लेकर प्रधानमंत्री मोदी पर निशाना साधने वाली बसपा प्रमुख मायावती (Mayawati) पर निशाना साधते हुए कहा, 'मायावती जी 65 की उम्र में विदेश जाकर फेशियल करवाती हैं और अपने बाल रंगवाती हैं. वह हमारे नेता को शौकीन बोलती हैं.' उन्होंने मायावती को नसीहत देते हुए कहा कि असली रूप को छिपाकर युवा दिखने की प्रवृत्ति को ही शौक कहा जाता है.

 

 

फिर BJP विधायक के बिगड़े बोले: राहुल को 'रावण' तो प्रियंका गांधी को बताया 'शूर्पणखा', देखें VIDEO

इसके अलावा सुरेंद्र सिंह ने कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा को मौसमी नेता करार दिया. उन्होंने कहा कि प्रियंका तीन माह पहले होटल विहार कर रही थीं और अब नौका विहार कर रही हैं. प्रियंका के संस्कार में राजनीति नहीं है. उन्होंने यह भी कहा कि निकट भविष्य में गंगा एक्सप्रेस वे बनने वाला है. प्रियंका नौका विहार की आड़ में अपने पति के लिये जमीन की तलाश कर रही हैं. बता दें कि पूर्वी उत्तर प्रदेश में कांग्रेस की महासचिव प्रियंका ने सोमवार को प्रयागराज से वाराणसी तक की यात्रा गंगा में मोटरबोट के जरिये शुरू की थी. 

 

 

मायावती पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाली MLA के बचाव में आए BJP विधायक, कहा- स्वाभिमान शून्य को कहा जाता है किन्नर

बता दें कि इससे पहले भी सुरेंद्र सिंह कई विवादित बयान दिए हैं. उन्होंने बीते जनवरी में प्रियंका गांधी वाड्रा को रामायण की शुर्पणखा बता दिया था. भाजपा विधायक सुरेन्द्र सिंह ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को 'रावण' और उनकी बहन प्रियंका गांधी को 'शूर्पणखा' बताया है. 

VIDEO- बीजेपी विधायक ने बयान पर जताया खेद

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Surendra Narayan Singh, Mayawati, Surendra Singh On Mayawati, BJP Mla, LokSabhaPolls2019, Elections 2019
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com