- तेजस्वी यादव पर हमला
- बीजेपी ने ली चुटकी
- पार्टी ने बताई वजह
लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Election) में राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के नेता तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) द्वारा रविवार को पटना में सातवें चरण के दौरान अपना वोट नहीं कर पाने पर विपक्ष नेताओं का ताना सुनना पड़ रहा है. बीजेपी प्रवक्ता निखिल आनंद ने राजद नेता तेजस्वी यादव पर तंज कसते हुए कहा कि वह वोटिंग से इसलिए दूर रहे, क्योंकि उनके परिवार का कोई भी सदस्य प्रधानमंत्री पद के दौड़ में नहीं था. बीजेपी नेता ने यह भी दावा किया कि वह कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi) के नेतृत्व को स्वीकार नहीं करते है.
कांग्रेस नेता ने कहा- मुसलमान किसी एक पार्टी से वफादारी न निभाएं, बीजेपी से हाथ मिलाएं
जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के विधायक और प्रवक्ता नीरज कुमार ने भी तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) पर धावा बोलते हुए कहा कि आखिर तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) बिहार का दौरा क्यों करते रहे और लोगों से अपने जेल में बंद पिता लालू यादव के नाम पर वोट मांगे, जबकि उन्होंने खुद अपने मताधिकार का प्रयोग नहीं किया. इतना ही नहीं, बिहार के उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने बिहार विधानसभा में विपक्ष के नेता और पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव द्वारा इस लोकसभा चुनाव में मतदान नहीं किए जाने पर कटाक्ष करते हुए कहा कि राष्ट्रीय जनता दल (राजद) को लोकतंत्र बचाने की शुरुआत अपने घर से करनी चाहिए.
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति और अर्थव्यवस्था पर चर्चा, आज एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
इस पर राजद के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष शिवानंद तिवारी ने कहा कि मेरे जानकारी के अनुसार, वोटर लिस्ट में तेजस्वी के नाम की गलत फोटो प्रिंट हुई थी, जिसकी वजह से वह वोटिंग नहीं कर सके. चुनाव आयोग के सूत्र ने बताया कि जो गलती हुई थी उसे सुधार कर लिया जाएगा, लेकिन इसकी वजह से उन्हें वोटिंग करने से रोका नहीं जा सकता, अगर वो संबंधित वोटर आईडी कार्ड के साथ पोलिंग बूथ पर पहुंचे होते.
Exit Poll के बाद मध्यप्रदेश में सियासती हलचल, बीजेपी तलाश रही कमजोर कड़ी
हालांकि राजद के सूत्रों ने दावा किया कि चुनाव प्रचार के खत्म होने के बाद शुक्रवार की शाम तेजस्वी शहर के बाहर गए हुए थे, जिसकी वजह से मतदान वाले दिन वापस नहीं लौट सके. बता दें, भाजपा के वरिष्ठ नेता सुशील मोदी ने कहा, "वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव में बिहार में राजग को 'वॉकओवर' मिला हुआ है, क्योंकि राजग और महागठबंधन के वोट में 20 प्रतिशत से ज्यादा का फासला है. इस चुनाव में महागठबंधन का बिहार में खाता भी नहीं खुल पाएगा."
उन्होंने सोमवार को बिना नाम लिए तेजस्वी पर तंज कसते हुए ट्वीट किया, "जो लोग मतदाताओं को इमोशनल ब्लैकमेलिंग के जरिए गुमराह करने की कोशिश में लगे थे और केंद्र में नई सरकार के गठन के बजाय लालू प्रसाद को जेल से छुड़ाने के लिए वोट मांग रहे थे, उन्हें एक्जिट पोल पर टिप्पणी करने से पहले बताना चाहिए कि उन्होंने खुद वोट क्यों नहीं डाले?"
उन्होंने आगे लिखा, "क्या वे लालू प्रसाद को जेल में रखकर और बड़े भाई को अपमानित कर पार्टी पर कब्जा करना चाहते हैं? राजद को लोकतंत्र बचाने की शुरुआत अपने घर से करनी चाहिए."
(इनपुट आईएएनएस से भी)
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं