विज्ञापन
This Article is From Nov 12, 2018

सिंधिया ने शिवराज को बताया ‘सबसे बड़ा ढोंगी’, बोले- उड़नखटोले में सवार CM को सड़क का गड्ढा मखमल नजर आता है

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को "सबसे बड़ा ढोंगी" करार देते हुए कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया ने सूबे में पिछले 15 वर्ष से सत्तारूढ़ भाजपा पर सोमवार को तीखा हमला बोला.

सिंधिया ने शिवराज को बताया ‘सबसे बड़ा ढोंगी’, बोले- उड़नखटोले में सवार CM को सड़क का गड्ढा मखमल नजर आता है
कांग्रेस के नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया (फाइल फोटो).
  • सिंधिया ने शिवराज को बताया ‘सबसे बड़ा ढोंगी’
  • बोले- उन्होंने एक भी वादा पूरा नहीं किया
  • 'मैं शिवराज की तरह घोषणावीर नहीं हूं'
इंदौर: मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को "सबसे बड़ा ढोंगी" करार देते हुए कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया ने सूबे में पिछले 15 वर्ष से सत्तारूढ़ भाजपा पर सोमवार को तीखा हमला बोला. सिंधिया ने यहां मूसाखेड़ी चौराहा पर कांग्रेस की एक चुनाव सभा में कहा, "दिल्ली में बड़े साहब के तौर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बैठे हैं, उत्तरप्रदेश में हैं योगी जी (मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ) और मध्यप्रदेश में शिवराज के रूप में हैं सबसे बड़े ढोंगी." उन्होंने दावा किया कि शिवराज ने मुख्यमंत्री के रूप में 21,000 ऐसी घोषणाएं की, जिनमें से एक भी जमीन पर नहीं उतर सकी.

मध्य प्रदेश कांग्रेस में घमासान? राहुल गांधी के सामने भिड़े दिग्विजय-ज्योतिरादित्य सिंधिया! BJP ने ली चुटकी

प्रदेश कांग्रेस की चुनाव अभियान समिति के प्रमुख ने कहा, "मैं शिवराज की तरह घोषणावीर नहीं हूं." उन्होंने सड़कों की कथित बदहाली पर शिवराज सरकार को घेरते हुए कहा, "बड़े-बड़े गड्ढों के कारण सूबे की सड़कें मौत के अड्डों में बदल गयी हैं. लेकिन शिवराज कहते हैं कि ये सड़कें अमेरिका की सड़कों से बेहतर हैं. दरअसल, हमेशा उड़नखटोले में सवार रहने वाले मुख्यमंत्री को 20,000 फुट की ऊंचाई से सड़क का गड्ढा भी मखमल की तरह मुलायम नजर आता है." 

व्यापम घोटाले में कमलनाथ, दिग्विजय; सिंधिया के खिलाफ दर्ज होगा मामला

सिंधिया ने प्रदेश में भाजपा सरकार के राज में नौकरियों में भारी कमी का आरोप लगाते हुए कहा कि उच्च शिक्षा हासिल करने वाले युवाओं की अंकसूची "बेरोजगारी के प्रमाणपत्र" में बदल गयी हैं और 40 लाख नौजवान आजीविका के लिये दर-दर भटक रहे हैं. नोटबन्दी पर केंद्र सरकार को घेरते हुए सिंधिया ने कहा, "प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को एक दिन लगा कि उन्हें कोई तूफानी कदम उठाना चाहिये और उन्होंने नोटबन्दी का फैसला कर दिया. लेकिन इस कदम से कई दिहाड़ी मजदूरों की जिंदगी बर्बाद हो गयी." 

ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा, नोटबंदी से आई तबाही, मोदी बताएं, जनता उन्हें किस चौराहे पर दे सजा

उन्होंने इंदौर में बस रैपिड ट्रांजिट (बीआरटी) कॉरिडोर के निर्माण में भ्रष्टाचार का आरोप लगाया. इसके साथ ही, वादा किया कि सूबे की सत्ता में कांग्रेस के आने पर शहर के देवगुराड़िया इलाके के ट्रेंचिंग ग्राउंड से हजारों टन कूड़ा हटा दिया जायेगा, जिसकी बदबू के कारण क्षेत्र के रहवासियों का जीना दूभर हो गया है.

VIDEO: NDTV से बोले ज्योतिरादित्य सिंधिया-गुटबाजी की वजह से हारी कांग्रेस
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Jyotiraditya Scindia, Shivraj Singh Chauhan, Madhya Pradesh Assembly Elections 2018, Assembly Elections 2018
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com