विज्ञापन
This Article is From Nov 03, 2017

राहुल गांधी के मिशन गुजरात का आज तीसरा दिन, कर रहे हैं 'नवसर्जन यात्रा'

राहुल ने कहा कि प्रधानमंत्री के पास जहां सरकार, पुलिस, सेना, गुजरात, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की सरकारें’’ हैं, हमारे पास सच है.

राहुल गांधी के मिशन गुजरात का आज तीसरा दिन, कर रहे हैं 'नवसर्जन यात्रा'
राहुल गांधी के मिशन गुजरात का आज तीसरा दिन, कर रहे हैं ''नवसर्जन यात्रा'' (File Photo)
  • राहुल गांधी इन दिनों मिशन गुजरात पर हैं
  • वे यहां नवसर्जन यात्रा कर रहे हैं
  • आज यात्रा का तीसरा दिन है
अहमदाबाद: राहुल गांधी इन दिनों मिशन गुजरात पर हैं. इसी सिलसिले में वे यहां नवसर्जन यात्रा कर रहे हैं. आज यात्रा का तीसरा दिन है. रायबरेली NTPC प्लांट में हुए हादसे में पीड़ित परिवारों से मिलने के बाद वो वापस गुजरात लौटे जहां वो वापी में एक रेस्टोरेंट में पहुंचे और खाना खाया. इस दौरान राहुल के साथ गुजरात कांग्रेस के नेता और समर्थक भी मौजूद रहे.

जब सेल्फी लेने के लिए राहुल गांधी की वैन पर चढ़ गई यह लड़की

राहुल ने गुजरात के वलसाड जिले में एक चुनावी रैली में बीजेपी और कांग्रेस की तुलना कौरवों और पांडवों से की. उन्होंने कहा कि गुजरात में लड़ाई सच और झूठ के बीच है और कांग्रेस के पास सच के सिवा कुछ नहीं है. महाभारत में पांडवों और कौरवों का संदर्भ देते हुए कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा कि गुजरात में उनकी पार्टी और भाजपा के बीच लड़ाई ‘‘सच और झूठ’’ के बीच लड़ाई है, जहां सच कांग्रेस के साथ है.

VIDEO- NTPC हादसे में मृतकों की संख्या 30 हुई, घायलों से मिलने रायबरेली पहुंचे राहुल


राहुल ने कहा कि प्रधानमंत्री के पास जहां ‘‘सरकार, पुलिस, सेना, गुजरात, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की सरकारें’’ हैं, हमारे पास सच है और ‘‘हमें सच के अतिरिक्त किसी और चीज की जरूरत नहीं.’’
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Rahul Gandhi, Gujarat Assembly Election 2017
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com