विज्ञापन
This Article is From Dec 18, 2017

गुजरात विधानसभा चुनाव मे हार के बावजूद बढ़ा कांग्रेस का वोट शेयर

पिछले बार की तुलना में इस बार कांग्रेस के कुल वोट शेयर में 7.37 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है

गुजरात विधानसभा चुनाव मे हार के बावजूद बढ़ा कांग्रेस का वोट शेयर
प्रतीकात्मक चित्र
नई दिल्ली: कांग्रेस को भले ही गुजरात विधानसभा चुनाव में हार का सामना करना पड़ा हो लेकिन उसके वोट शेयर में बीजेपी की तुलना में ज्यादा की बढ़ोतरी हुई है. पार्टी के अपने वोट शेयर में भी पिछले बार के चुनाव की तुलना में बढ़ोतरी हुई है. चुनाव आयोग के अनुसार इस बार कांग्रेस को चुनाव में 41.8 फीसदी वोट शेयर मिले हैं जो पिछले विधानसभा चुनाव (2012) में 38.93 फीसदी था. यानी पिछले बार की तुलना में इस बार कांग्रेस के कुल वोट शेयर में 7.37 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है.

यह भी पढ़ें: गुजरात विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की हार के ये रहे पांच कारण...

वहीं इस बार बीजेपी को अभी तक 48.5फीसदी वोट शेयर मिला है जो पिछली बार 47.85 फीसदी था. यानी इस बार बीजेपी के वोट शेयर में कुल 1.3 फीसदी का इजाफा हुआ है. कांग्रेस पार्टी वोट शेयर में आए इस बड़े बदलाव को पार्टी के प्रति लोगों के बढ़ते रुझान के तौर पर देख रही है.

यह भी पढ़ें: प्रभारी अशोक गहलोत बोले- नतीजे कुछ भी हों, जीत कांग्रेस की ही मानी जाएगी

गौरतल है कि इस बार चुनाव में कांग्रेस पार्टी ने बीते 22 वर्षों में सबसे ज्यादा सीटें जीती हैं. पार्टी के वरिष्ठ नेता पर्टी की इस उपलब्धि का श्रेय कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की रैली और लोगों से किए जन संवाद को बता रहे हैं.

VIDEO: अशोक गहलोत ने गुजरात चुनाव पर रखी अपनी बात



उनके अनुसार अब धीरे-धीरे ही सही लेकिन पार्टी के प्रति लोगों की सोच बदल रही है. 
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Gujarat Assembly Election 2017, Gujarat Election Results 2017, Congress, Rahul Gandhi
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com