- मनीष सिसोदिया को EC ने दिया नोटिस
- आतिशी का जाति-धर्म बताने पर दिया नोटिस
- पूर्वी दिल्ली से AAP उम्मीदवार हैं आतिशी
पूर्वी दिल्ली आम आदमी पार्टी (AAP) की उम्मीदवार आतिशी का जाति और धर्म बताने पर मनीष सिसोदिया (Manish Sisodia) को चुनाव आयोग ने नोटिस जारी किया है. पूर्वी दिल्ली के रिटर्निंग अधिकारी ने आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन को लेकर मनीष सिसोदिया (Manish Sisodia News) को इस मामले में कल शाम 5 बजे तक जवाब देने का समय दिया है. बता दें कि हाल ही में मनीष सिसोदिया (Manish Sisodia) ने कहा कि, 'मुझे दुःख है कि बीजेपी और कांग्रेस मिलकर हमारी पूर्वी दिल्ली की प्रत्याशी आतिशी (Atishi) के धर्म को लेकर झूठ फैला रहे हैं. सिसोदिया ने ट्वीट किया था, 'बीजेपी और कांग्रेस वालों जान लो- 'आतिशी सिंह' है उसका पूरा नाम. राजपूतानी है. पक्की क्षत्राणी...झांसी की रानी है. बच के रहना. जीतेगी भी और इतिहास भी बनाएगी'.
East Delhi Returning Officer issued notice to Delhi Deputy CM Manish Sisodia over violation of Model Code of Conduct regarding a tweet on religion of AAP's East Delhi Candidate Atishi. He has been asked to furnish his comments on the matter by 5 pm tomorrow. (File pics) pic.twitter.com/dUaW0htqAL
— ANI (@ANI) May 7, 2019
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति और अर्थव्यवस्था पर चर्चा, आज एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
दरअसल, कांग्रेस नेता आसिफ मोहम्मद खान ने कथित तौर पर आतिशी के धर्म को लेकर टिप्पणी की थी और उन्हें यहूदी बताया था. इस बयान के बाद मनीष सिसोदिया (Manish Sisodia) भड़क गए थे और उन्होंने इसी बहाने आतिशी की जाति बता दी. आपको बता दें कि आतिशी पूर्वी दिल्ली से आम आदमी पार्टी के टिकट पर चुनावी मैदान में उतरी हैं. उनके खिलाफ बीजेपी ने पूर्व क्रिकेटर गौतम गंभीर को मैदान में उतारा है.
VIDEO: रवीश की रिपोर्ट : मोदी-अमित शाह देश के लिए बड़ी चुनौती - आतिशी
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं