टेस्ट क्रिकेट में एक ही दिन में सबसे ज्यादा रन बनाने का विश्व रिकॉर्ड किसी और बल्लेबाज के नाम नहीं सर डॉन ब्रैडमैन के नाम है, ब्रैडमैन ने साल 1930 में इंग्लैंड के खिलाफ लीड्स टेस्ट मैच में एक दिन में 309 रन ठोक दिए थे, उनका यह रिकॉर्ड आजकर बरकरार है. हालांकि 1933 में इंग्लैंड के वैली हैमंड इसके करीब पहुंचे थे लेकिन 295 रन ही बना सके, इंग्लैंड के वैली हैमंड ने न्यूजीलैंड के खिलाफ ऑकलैंड टेस्ट में टेस्ट मैच में एक दिन में 295 रन की पारी खेलने का रिकॉर्ड बनाया था. इसके बाद नंबर 3 पर भारत के वीरेंद्र सहवाग हैं.
सहवाग के नाम टेस्ट मैच में एक दिन में 284 रन बनाने का रिकॉर्ड है. साल 2009 में सहवाग ने यह कारनामा किया था. सहवाग ही एकमात्र भारतीय हैं जो इस महान लिस्ट में टॉप-5 में जगह बनाने में सफल रहे.
इसके बाद नंबर 4 पर इंग्लैंड के डेनिस चार्ल्स स्कॉट कॉम्पटन हैं जिन्होंने 1954 में पाकिस्तान के खिलाफ साउथैम्पटन टेस्ट में एक दिन में 273 रन बनाए थे. . नंबर 5 पर एक बार फिर सर डॉन ब्रैडमैन हैं, उन्होंने 1934 में इंग्लैंड के खिलाफ लीड्स टेस्ट मैच में एक दिन में 271 रन बनाए थे.
इस लिस्ट में नंबर 6 पर साउथ अफ्रीका के वियान मुल्डर हैं जिनके नाम टेस्ट मैच में एक दिन में 264 रन बनाने का रिकॉर्ड दर्ज है. वियान मुल्डर ने 2025 में जिम्बाब्वे के खिलाफ मैच में यह कारनामा किया था. नंबर 7 पर एक बार फिर वीरेंद्र सहवाग हैं. सहवाग ने 2008 में साउथ अफ्रीका के खिलाफ चेन्नई टेस्ट मैच में एक दिन में 257 रन ठोक दिए थे.
नंबर 8 पर एक बार फिर ब्रैडमैन हैं, सर डॉन ब्रैडमैन ने 1934 में इंग्लैंड के खिलाफ द ओवल टेस्ट मैच में एक दिन में 244 रन बनाए थे. इस लिस्ट में नंबर 8 पर ही डेविड वॉर्नर हैं. ऑस्ट्रेलिया के डेविड वॉर्नर ने 2015 में न्यूजीलैंड के खिलाफ वाका टेस्ट मैच में 244 रन एक दिन में बनाए थे.

वहीं, नंबर 9 पर वेस्टइंडीज के फ्रैंक मोर्टिमर मैग्लिन वॉरेल है जिनके नाम टेस्ट में एक दिन में 239 रन बनाने का रिकॉर्ड दर्ज है, मैग्लिन वॉरेल ने साल 1950 में यह कारनामा किया था. नंबर 10 पर भारत के ही करुण नायर हैं, नायर ने 2016 में चेन्नई टेस्ट मैच में इंग्लैंड के खिलाफ एक दिन में 232 रन ठोके थे.
यह भी पढ़ें | शादी के बाद सानिया चंडोक-अर्जुन तेंदुलकर की पहली दिवाली, तस्वीरों ने जीता फैंस का दिल
यह भी पढ़ें | सुनील गावस्कर से मुशफिकुर रहीम तक, हर टेस्ट देश के पहले 7000 रन बनाने वाले टॉप-10 बल्लेबाज
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं