गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रूपाणी
- रूपाणी बोले, गुजरात के अक्षरधाम मंदिर में क्यों जा रहे?
- हार्दिक की सीडी से कांग्रेस घबराई इसलिए हम पर लगा रही है आरोप: रूपाणी
- ये चुनाव राष्ट्रवाद और हिन्दुत्व का है: रूपाणी
अहमदाबाद:
गुजरात विधानसभा चुनाव की तैयारियां जोरों पर हैं. बीजेपी और कांग्रेस दोनों बड़ी पार्टियों ने पूरी तरह कमर कस ली है. इसी सिलसिले में गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रूपाणी से एनडीटीवी ने राहुल गांधी और हार्दिक पटेल की सीडी समेत कई मुद्दों पर बात की. उन्होंने कहा कि विकास पागल नहीं है, वो पागल हो गए हैं.
चुनाव आयोग ने इलेक्ट्रॉनिक विज्ञापन में 'पप्पू' शब्द का इस्तेमाल करने से बीजेपी को रोका
विजय रुपाणी ने राहुल गांधी और हिन्दुत्व के मुद्दे पर कहा कि वह गुजरात के अक्षरधाम मंदिर में क्यों जा रहे ? जबकि दिल्ली में उनके घर के पास अक्षरधाम मंदिर है. वह कभी वहां गए हैं. जब हम करते हैं तो कहा जाता है कि ये हिन्दुत्व है और राहुल का मंदिर जाना हिंदुत्व क्यों नहीं है?
हार्दिक की सेक्स सीडी के बारे में गुजरात के मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस इससे घबराई हुई है तो वह अब हम पर ही आरोप लगा रही है. हमने इस मामले में कुछ नहीं किया है. उन्होंने कहा कि कांग्रेस के पास कुछ नहीं है, उनके पास लोकल लीडर नहीं है और इसलिए वह हार्दिक, जिग्नेश और अल्पेश पर भरोसा कर रही है. उन्होंने कहा कि सीडी की जांच होनी चाहिए.
गुजरात विधानसभा चुनाव में पटेल समुदाय पर टिकीं सबकी नजरें, आखिर किसे है हार्दिक पटेल से खतरा
जब उनसे पूछा गया कि ये 'गप्पीदास' कौन है? तो उन्होंने कहा कि मैं राहुल गांधी को गप्पीदास कहता हूं. इसका मतलब यह है कि वह सिर्फ बकवास और निराधार बातें करते हैं. उन्होंने कहा कि अगर वह राष्ट्रपति बन जाए, तो यह हमारे लिए एक जीत होगी. राहुल गांधी के गब्बर सिंह टैक्स वाले बयान पर विजय रुपाणी ने कहा कि हम अपने नेतृत्व का धन्यवाद करते हैं कि उन्होंने जीएसटी में बदलाव किया. हमें कोई अफसोस नहीं है और इसे कार्यान्वित किया गया. ये हमारे विकास सुधार का हिस्सा है.
Video: राहुल गांधी दिल्ली में अक्षरधाम मंदिर क्यों नहीं जाते? : विजय रूपाणी
जब गुजरात के सीएम से पूछा गया कि इन चुनावों में जाति बड़ा मुद्दा होने वाला ? तो उन्होंने कहा कि ये चुनाव राष्ट्रवाद और हिन्दुत्व का है.

पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
Chief Minister Vijay Rupani, Vijay Rupani Interview, NDTV, Gujarat Assembally Election 2017, Assembally Election 2017