शाहरुख खान की फिल्म किंग को लेकर दुनियाभर में फैंस का उत्साह लगातार बढ़ रहा है. अब फैंस फिल्म के ऑफिशियल आर्टवर्क वाले लिमिटेड एडिशन प्लेइंग कार्ड डेक के साथ 'किंग की दिवाली' मना सकते हैं. शाहरुख खान की फिल्म किंग अपनी रिलीज़ से पहले दुनिया भर में जबरदस्त उत्साह बनाए हुए है. फैंस बेसब्री से 24 दिसंबर 2026 को फिल्म के रिलीज़ होने की उल्टी गिनती गिन रहे हैं. फिल्म से जुड़ी एक्साइटमेंट को और ऊपर ले जाते हुए और इसे फैंस के लिए असली किंग की दिवाली बनाते हुए मेकर्स ने सोशल मीडिया पर बॉन्स प्लेइंग कार्ड का स्पेशल वीडियो शेयर किया है. इसके साथ एक एक्सक्लूसिव कोलैबोरेशन की घोषणा की गई है, जिसकी वजह से फैंस के बीच खुशी की लहर देखने मिल रही है.
अमेजन पर भारत भर में यह किंग डेक उपलब्ध है. यह मुंबई, बेंगलुरु और दिल्ली NCR में भी ब्लिंकिट पर कुछ चुनिंदा शहरों उपलब्ध है. इसके साथ ही इसे भारत में D2C वेबसाइट से भी मंगवाया जा सकता है.
ये भी पढ़ें: ‘पंजाब की कैटरीना कैफ' कहलाती थी ये एक्ट्रेस, नया वीडियो देख आप भी हो जाएंगे कंफ्यूज, पहचान कौन
किंग 24 दिसंबर 2026 को सिनेमाघरों में अपने ग्रैंड रिलीज़ के लिए तैयार है, जिसमें सुपरस्टार शाहरुख खान एक बेहद अलग और दमदार अंदाज़ में सिल्वर स्क्रीन पर अपना जादू बिखेरते दिखाई देने वाले हैं. फिल्म देखने के लिए फैंस के बीच जबरदस्त उत्साह देखने मिल रहा है, ऐसे में वे इस फेस्टिव सीज़न में नए नए तरीकों से अपने पसंदीदा सुपरस्टार का जश्न मनाते दिखाई दे रहे हैं. इस तरह से कहना होगा कि किंग को बड़े पर्दे पर देखने का ऑफिशल काउंटडाउन अब सही मनायने में शुरू हो गया है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं