लोकसभा चुनाव 2019 के मद्देनजर बीजेपी ने भले ही बिहार में सीटों का बंटवारा कर लिया हो, मगर अब पार्टी के भीतर से ही असंतोष की लहर सामने आने लगी है. पटना में आज भारतीय जनता पार्टी के ही दो दिग्गज नेताओं के समर्थकों के बीच जमकर मारपीट हुई. पटना एयरपोर्ट के बाहर बीजेपी कार्यकर्ताओं के समूह ने केंद्रीय मंत्री और पटना साहिब से उम्मीदवार रविशंकर प्रसाद के खिलाफ प्रदर्शन किया. इतना ही नहीं, बीजेपी कार्यकर्ताओं ने रविशंकर प्रसाद गो बैक और आरके सिन्हा जिंदाबाद (बीजेपी के राज्यसभा सांसद) के नारे लगाए.
दरअसल, मंगलवार को दोपहर में पटना एयरपोर्ट पर केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद और बीजेपी के ही सांसद आरके सिन्हा के समर्थकों के बीच जमकर मारपीट हुई है. बताया जा रहा है कि राज्यसभा सांसद आर के सिन्हा भी टिकट चाहते थे, मगर उन्हें बीजेपी ने टिकट नहीं दिया. यही वजह है कि आरके सिन्हा के समर्थकों (बीजेपी कार्यकर्ता) ने रविशंकर प्रसाद के खिलाफ हल्ला बोल दिया. बता दें कि आरके सिन्हा प्राइवेट सुरक्षा एजेंसी चलाते हैं और पास पटना शहर में भी चौकीदारों की एक बड़ी फ़ौज है.
-
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
बदलती दुनिया, बदलते रिश्ते और वो मुद्दे जो दुनिया की तकदीर तय करते हैं... देखिए NDTV World Summit -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति, अर्थव्यवस्था और संस्कृति पर चर्चा, एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
#WATCH Group of BJP workers protest outside Patna airport, raise slogans "Ravi Shankar Prasad, go back, go back! RK Sinha (BJP Rajya Sabha MP) zindabad, zindabad!" #Bihar #LokSabhaElections pic.twitter.com/mFBHaGdiCD
— ANI (@ANI) March 26, 2019
समाचार एजेंसी एएनआई ने एक वीडियो जारी किया है, जिसमें पटना एयर पोर्ट के बाहर बड़ी संख्या में आरके सिन्हा के समर्थक दिख रहे हैं. इनके हाथों में काले रंग का कपड़ा है, जिससे रविशंकर प्रसाद का विरोध कर रहे हैं. बता दें कि बीजेपी ने इस बार शत्रुघ्न सिन्हा का टिकट काटकर केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद को अपना उम्मीदवार बनाया है.
बीजेपी के कार्यकर्ता रविशंकर प्रसाद की उम्मीदवारी पर भी सवाल उठा रहे हैं और कह रहे हैं कि बीजेपी ने कार्यकर्ताओं का अपनान किया है और ऐसे लोगों को टिकट दिया है, जो समाज में कभी नहीं आते. पटना एयरपोर्ट पर बीजेपी कार्यकर्ताओं का बड़ा हुजूम देखने को मिला और सभी जमकर नारेबाजी करते दिखे. दोनों नेताओं के समर्थकों में मारपीट के वीडियो में अमर्यादित और अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया गया है, जिसकी वजह से उसे सार्वजनिक नहीं किया जा सकता.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं