विज्ञापन
This Article is From Apr 05, 2019

'मोदी की सेना' वाले बयान पर विवाद में घिरे बीजेपी मंत्री वीके सिंह, कही यह बात

केंद्रीय मंत्री वीके सिंह एक विदेशी मीडिया संस्थान को दिये इंटरव्यू में अपनी मोदी की सेना वाली एक टिप्पणी को लेकर गुरूवार को विवाद में घिर गये.

'मोदी की सेना' वाले बयान पर विवाद में घिरे बीजेपी मंत्री वीके सिंह, कही यह बात
बीजेपी नेता वीके सिंह (फाइल फोटो)
नई दिल्ली:

केंद्रीय मंत्री वीके सिंह एक विदेशी मीडिया संस्थान को दिये इंटरव्यू में अपनी मोदी की सेना वाली एक टिप्पणी को लेकर गुरूवार को विवाद में घिर गये. उन्होंने हालांकि इस तरह की टिप्पणी से इनकार किया है. बीबीसी इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक भाजपा नेता सिंह ने एक साक्षात्कार में कहा था कि जो कोई भी भारतीय सेना को मोदी की सेना कहता है वह देशद्रोही है. सिंह ने हालांकि टिप्पणी करने की बात को पुरजोर तरीके से खारिज करते हुए कहा कि संबंधित रिपोर्टर ने कट-पेस्ट करने का काम किया है. उन्होंने ट्विटर पर सवाल खड़ा किया कि ऐसा करने के लिए मीडिया हाउस को कितना पैसा मिला.

देश में घरेलू हवाईयात्रियों की संख्या में फरवरी में दर्ज की गयी दहाई अंक की वृद्धि : आईएटीए

बीबीसी इंडिया ने सिंह के साथ अपनी बातचीत का एक पूरा वीडियो अपने ट्विटर हैंडल पर जारी किया है ताकि उसके दावे की पुष्टि की जा सके और कहा कि विदेश राज्य मंत्री ने इसके लिए "प्रेस्टीट्यूट" शब्द का भी इस्तेमाल किया था. उन्होंने कहा था, सेना किसी की नहीं होती है. सेना सिर्फ देश की होती है. इसमें मोदी सेना कहां से आ गयी.

Video: केरल की वायनाड सीट से राहुल ने भरा पर्चा, 'नमो' टीवी पर विवाद

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
BJP Minister, VK Singh, PM Modi
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com