पश्चिम बंगाल (Paschim Bengal Election Result 2019) में बीजेपी को ऐतिहासिकत सफलता मिलती दिख रही है. रुझानों में बीजेपी ने 18 सीट पर जबरदस्त बढ़त बना रखी है. यहां बीजेपी (BJP) और ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) की पार्टी टीएमसी (TMC) के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिल रही है. बीजेपी की सफलता को देखते हुए कहा जा सकता है कि उसने ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) के गढ़ में जबरदस्त सेंध मारी है. बीजेपी के लिए यह सफलता किसी करिश्मे से कम नहीं है, क्योंकि साल 2014 में बीजेपी को पश्चिम बंगाल में सिर्फ 2 सीटें ही मिली थीं. लेकिन लगता है पीएम मोदी ( PM Narendra Modi) और अमित शाह (Amit Shah) के चुनाव प्रचार ने मतदाताओं पर गहरी छाप छोड़ी है. रुझानों में (Mamata Banerjee) की पार्टी टीएमसी (TMC) 22 सीटों पर आगे चल रही है. साल 2014 की तुलना में उसे 12 सीटों का नुकसान होता दिख रहा है.
-
AI ने बनाया प्लान और इंसान ने दबाया हमले का बटन, ईरानी स्कूल में 156 मौतों पर पूर्व CIA चीफ का बड़ा खुलासा -
इस साल के अंत तक भारत आ सकते हैं नेपाली पीएम बालेन शाह, नेपाल के वित्तमंत्री डॉ स्वर्णिम वाग्ले ने दी जानकारी -
पारंपरिक सेना, टैंक और बंकर सब बेकार! NDTV World Summit में पूर्व CIA चीफ का दावा- AI बना देगा युद्ध -
"डर है कहीं इंसान मशीनों की तरह न सोचने लगें", NDTV World Summit में BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी -
नोबेल विजेताओं जैसी दिमागी ताकत और पलक झपकते ही मौत! CIA के पूर्व प्रमुख ने AI युद्ध पर दी सबसे खौफनाक चेतावनी -
'एक दिमाग में लाखों आइंस्टाइन से बेहतर है एक हृदय में लाखों बुद्ध',AI के सवाल पर BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी -
PM मोदी ने याद दिलाई 12 लाख तक की आय पर टैक्स छूट, बोले- 'जो मिला वो हजम...ऐसे नहीं चलता!' -
NDTV World Summit में PM मोदी का राहुल गांधी पर वार, बोले- "कांग्रेस अपने फेल प्रोडक्ट की..." -
NDTV World Summit 2026: Zerodha बंद हो जाए तो क्या करेंगे? निखिल कामत ने बताया ₹10 लाख वाला बिजनेस प्लान -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया
बता दें कि पश्चिम बंगाल की कुल 42 लोकसभा सीटों पर हुए मुकाबले में साल 2014 में तृणमूल कांग्रेस (TMC) को 34 सीटें, कांग्रेस को 4 सीटें, बीजेपी को 2 सीटें जबकि लेफ्ट फ्रंट को 2 सीटें मिली थीं. पश्चिम बंगाल में सातों चरण में मतदान हुए थे. पश्चिम बंगाल में पहले से ही बीजेपी (BJP) और ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) की पार्टी तृणमूल कांग्रेस (TMC) के बीच मुख्य मुकाबले की उम्मीद थी और शुरुआती रुझानों से यह साबित भी हो गया. चैनलों के एग्जिट पोल (Exit Poll) में इन्हीं दोनों पार्टियों के बीच मुकाबला दिखाया गया था. बीजेपी ने इस बार के लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Election 2019) में ममता बनर्जी (Mamata Baberjee) के गढ़ में सेंध लगाने के लिए पूरी ताकत झोंक दी थी. यहां चुनावी रैलियों में बीजेपी और टीएमसी के बीच जबरदस्त बयानबाजियों का दौर चला था.
पश्चिम बंगाल (Paschim Bengal Election Result 2019) में हुए चुनावों के हर चरण में इस बार कहीं ना कहीं से हिंसा की खबरें भी सुर्खियों में रही थीं. अंतिम चरण से पहले कोलकाता में बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह के रोड शो के दौरान हिंसा, पत्थरबाजी और आगजनी के बाद चुनाव आयोग ने पूर्व निर्धारित समय से एक दिन पहले ही चुनाव प्रचार खत्म करने का आदेश दिया था. यह चुनाव आयोग का ऐतिहासिक फैसला था, क्योंकि इससे पहले ऐसा किसी भी राज्य में नहीं हुआ था. चुनाव आयोग के इस निर्णय की काफी आलोचना भी हुई थी. बता दें कि पश्चिम बंगाल में पहले चरण में 2, दूसरे में 3, तीसरे में 5, चौथे में 8, पांचवे में 7, छठे में 8 और सातवें में 9 लोकसभा सीटों पर मतदान हुआ था.
VIDEO: पश्चिम बंगाल में टीएमसी और बीजेपी के बीच जबरदस्त टक्कर
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं