विज्ञापन
This Article is From Dec 26, 2018

लोकसभा चुनाव 2019: BJP ने 17 राज्यों में नियुक्त किए चुनाव प्रभारी, देखें पूरी लिस्ट

भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने आगामी लोकसभा चुनाव 2019 (Lok Sabha Elections 2019) के मद्देनजर 17 राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश में चुनाव प्रभारी और सह प्रभारी नियुक्त किए.

लोकसभा चुनाव 2019: BJP ने 17 राज्यों में नियुक्त किए चुनाव प्रभारी, देखें पूरी लिस्ट
पीएम मोदी और बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह. (फाइल फोटो)
नई दिल्ली:

भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने आगामी लोकसभा चुनाव 2019 (Lok Sabha Elections 2019) के मद्देनजर 17 राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश में चुनाव प्रभारी और सह प्रभारी नियुक्त किए. बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने इसकी घोषणा की. बीजेपी के राष्ट्रीय सचिव अरुण सिंह ने बताया कि मध्यप्रदेश में स्वतंत्र देव सिंह और सतीश उपाध्याय, राजस्थान में प्रकाश जावड़ेकर और सुधांशु त्रिवेदी और छत्तीसगढ़ में डॉ. अनिल जैन चुनाव प्रभारी बनाए गए हैं.

681s5aa

इसके अलावा चंडीगढ़ और पंजाब में कैप्टन अभिमन्यु, उत्तर प्रदेश में नरोत्तम मिश्रा, गोवर्धन झाडफिया, दुष्यंत गौतम, उत्तराखंड में थावरचंद गहलोत, ओडिशा में अरुण सिंह, नगालैंड और मणिपुर में नलिन कोहली, झारखंड में मंगल पांडे, हिमाचल प्रदेश में तीर्थ सिंह रावत, गुजरात में ओमप्रकाश माथुर, छत्तीसगढ़ में अनिल जैन, असम में महेंद्र सिंह, आंध्रप्रदेश में वी मुरलीधरन, सुनील देवधर और बिहार में भूपेंद्र यादव चुनाव प्रभारी बनाए गए हैं.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Bharatiya Janata Party (BJP ), Amit Shah, Lok Sabha Elections 2019
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com