- कन्हैया कुमार ने ऑनलाइन फंड जुटाने का अभियान शुरू किया
- अभी तक 5,00,000 से अधिक लोगों ने सहायता राशि जमा की
- मुकाबला प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उम्मीदवार गिरिराज सिंह से
बिहार में बेगूसराय (Begusarai) से भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (CPI) के उम्मीदवार कन्हैया कुमार (Kanhaiya Kumar) को लोगों के सपोर्ट के साथ नोट भी चाहिए, लेकिन जरूरी नहीं कि यह नोट स्थानीय लोगों के ही हों. इसलिए कन्हैया ने लोकसभा चुनाव (Loksabha Elections) के लिए ऑनलाइन 70 लाख का फंड जुटाने को अपने चुनावी अभियान के साथ-साथ एक समानांतर अभियान शुरू किया है.
कन्हैया कुमार (Kanhaiya Kumar) की मदद के लिए अभी तक 5,00,000 से अधिक लोगों ने सहायता राशि जमा की है. रविवार को जब कन्हैया की उम्मीदवारी की घोषणा की गई थी तभी सीपीआई के नेताओं ने साफ कर दिया था कि चूंकि मुकाबला प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उम्मीदवार गिरिराज सिंह के साथ है, इसलिए साधन-संसाधन में तो उनका मुकाबला नहीं किया जा सकता. इसके लिए लोगों से आर्थिक सपोर्ट के साथ-साथ वोट मांगने का अभियान शुरू किया जाएगा.
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति और अर्थव्यवस्था पर चर्चा, आज एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
जैसे एक-एक बूँद से घड़ा भरता है, एक-एक ईंट से घर बनता है, वैसे ही आपके एक-एक रुपये के सहयोग से शोषित और वंचित जनता की आवाज संसद तक पहुँचाने की इस साझी लड़ाई को लड़ा जाएगा। देश की जनता जीतेगी,लूट और झूठ का गठजोड़ हारेगा। सहयोग करने के लिए यह लिंक देखें।https://t.co/40qXzrLXrU
— Kanhaiya Kumar (@kanhaiyakumar) March 26, 2019
उस समय लगा था कि शायद यह अभियान बेगूसराय संसदीय क्षेत्र में ही हो, लेकिन बाद में कन्हैया (Kanhaiya Kumar) ने एक वीडियो जारी किया और ऑनलाइन फंड जुटाने का अभियान शुरू किया गया.
VIDEO : बेगूसराय में गिरिराज से मुकाबला करेंगे कन्हैया
हालांकि बिहार के चुनाव में 'नोट के साथ वोट' इससे पूर्व भी कई नेताओं ने आजमाया है. प्रसिद्ध समाजवादी मधु लिमये हों या जॉर्ज फर्नांन्डिस, इन्हें लोगों ने वोट दिया और नोट भी दिए.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं