विज्ञापन

बेगूसराय के होटल में महिला के साथ दरिंदगी करने वाला रोहित सहनी कौन? नेपाल भागते समय गिरफ्तार

बेगूसराय के होटल में महिला से दरिंदगी करने वाला मुख्य आरोपी रोहित सहनी गिरफ्तार कर लिया गया है. वह नेपाल भागने की फिराक में था. इस घटना का वीडियो भी वायरल हुआ था. जिसमें वो महिला को बेरहमी से पीटता दिखा था.

बेगूसराय के होटल में महिला के साथ दरिंदगी करने वाला रोहित सहनी कौन? नेपाल भागते समय गिरफ्तार
बेगूसराय के होटल में महिला के साथ दरिंदगी करने वाला रोहित सहनी, इनसेट में मारपीट के वायरल वीडियो का स्क्रीन शॉट.
NDTV
बेगूसराय:

बिहार के बेगूसराय में होटल के कमरे में हथियार के बल पर महिला के साथ दुष्कर्म और मारपीट करने वाला मुख्य आरोपी रोहित सहनी पकड़ लिया गया है. इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था. जिसमें महिला छोड़ देने की गुहार लगाती दिख रही थी. लेकिन आरोपी बुरी तरह से उसे पीट रहा था. बेगूसराय पुलिस ने समस्तीपुर जिला के मोहद्दिनगर से उसे गिरफ्तार किया. पुलिस ने बताया कि आरोपी नेपाल भागने की तैयारी कर रहा था. इस दौरान भागने के क्रम में आरोपी बुरी तरीके से जख्मी हो गया है, जिसे पुलिस नें इलाज के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल में भर्ती कराया है. 

वीडियो वायरल होते उठने लगे थे सवाल

बताते चले कि इस मामले में पुलिस नें पहले ही एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. घटना का वीडियो के वायरल होते ही पुलिस और सरकार पर सवालिया निशान खड़ा होने लगे थे. जिसके बाद पुलिस हरकत में आई और घटना में शामिल दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. 

बेगूसराय के होटल में महिला के साथ रेप और मारपीट, वायरल हुआ था वीडियो

एक आरोपी विक्रम को बेगूसराय से किया गया था गिरफ्तार

घटना का एक आरोपी विक्रम कुमार सहनी को पुलिस ने बेगूसराय नगर थाना क्षेत्र से गिरफ्तार करने के बाद उससे मिले इनपुट के आधार पर पुलिस मुख्य आरोपी रोहित कुमार सहनी के पीछे पड़ी हुई थी. एसटीएफ एवं सहित पुलिस की अलग-अलग टीम एक्टिव मोड में थी और टेक्निकल सर्विलांस सहित अन्य पहलुओं पर इन्वेस्टिगेशन करते हुए कार्रवाई की जा रही थी. 

समस्तीपुर के मोहद्दिनगर से गिरफ्तार हुआ रोहित

इसी दौरान पुलिस को इनपुट मिला कि रोहित कुमार सहनी बाहर भगाने के चक्कर में है और समस्तीपुर जिले के मोहद्दिनगर बाजार में छिपा हुआ है. सूचना मिलते ही नगर थानाध्यक्ष सतीश कुमार हिमांशु सहित पुलिस की स्पेशल टीम मौके पर पहुंची और घेराबंदी कर दिया. 

पेशाब का बहाना कर गाड़ी रुकवाई और भागने लगा

जिसके बाद आरोपी ने भागने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस ने खदेड़ कर पकड़ लिया. वहां से पकड़ने के बाद पुलिस जब बेगूसराय लेकर आ रही थी तो रास्ते में सुल्तानपुर के समीप पेशाब करने के लिए रुकने की बात कही. गाड़ी स्लो होते ही रोहित ने पुलिस की गाड़ी से कूद कर भागने का प्रयास किया. लेकिन पुलिसकर्मियों ने खदेड़ कर उसे पकड़ लिया. 

भागने में लगी चोट, चल रहा इलाज

इसी दौरान गाड़ी से कूदने के दौरान रोहित बुरी तरह से चोटिल हो गया. उसके दाहिने पैर के घुटने में गंभीर चोट लगी. जहां से उसे बेगूसराय जिला के बछवाड़ा स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक उपचार कराया गया. उसके बाद रोहित को बेगूसराय लाकर सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है. 

रोहित बेगूसराय के भगवानपुर का रहने वाला

रोहित सहनी बेगूसराय के भगवानपुर थाना क्षेत्र दामोदरपुर वार्ड नंबर 4 का रहने वाला है. उसके पिता का नाम उपेंद्र सहनी है. रोहित सहनी पर पहले भी यौन शोषण का मामला दर्ज था. उस मामले में वो जेल भी जा चुका था. पुलिस सूत्रों के अनुसार रोहित नशे का आदी था.  

एसपी ने बताया- दोनों आरोपी गिरफ्तार

एसपी मनीष ने बताया है कि महिला के साथ हुई घटना का वायरल हुए वीडियो मामले में दोनों आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है. एक आरोपी विक्रम को दिन में ही शहर से गिरफ्तार कर लिया गया था. जबकि दूसरे आरोपी मुख्य आरोपी रोहित को समस्तीपुर जिले के मोहद्दीनगर से गिरफ्तार किया गया है. 

अभी इलाज कराया जा रहा है. उसके बाद पूछताछ में पता चलेगा कि वह कहीं भागने के चक्कर में था या क्या कर रहा था. घटनाक्रम में आरोपी रोहित ने अपनी संलिप्तता स्वीकार कर ली है.

यह भी पढ़ें - 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Begusarai, Begusarai Bihar News, Begusarai Police, Begusarai Video Viral, Hotel VIDEO
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com