विज्ञापन
This Article is From Feb 22, 2019

बीजेपी को लग सकता है बड़ा झटका, प्रियंका गांधी के संपर्क में मोदी सरकार में मंत्री अनुप्रिया पटेल : सूत्र

देश में आगामी महीनों में होने वाले आम चुनावों से पहले केंद्र में सत्तारूढ़ बीजेपी को बड़ा झटका लग सकता है. 

Also Read in
बीजेपी को लग सकता है बड़ा झटका, प्रियंका गांधी के संपर्क में मोदी सरकार में मंत्री अनुप्रिया पटेल : सूत्र
अनुप्रिया पटेल की प्रियंका गांधी से भी मुलाकात हुई है. (फाइल फोटो)
  • मोदी सरकार में मंत्री हैं अनुप्रिया पटेल
  • चुनाव से पहले एनडीए छोड़ सकती है अनुप्रिया की पार्टी
  • सूत्रों के मुताबिक उनकी प्रियंका गांधी से मुलाकात हुई है
नई दिल्ली:

देश में आगामी महीनों में होने वाले आम चुनावों से पहले केंद्र में सत्तारूढ़ बीजेपी को बड़ा झटका लग सकता है. अपना दल की नेता अनुप्रिया पटेल (Anupriya Patel) ने इसके संकेत दिए हैं कि पार्टी अब अपना रास्‍ता खुद चुनेगी. पार्टी 28 फरवरी को तय करेगी कि एनडीए में रहना है या नहीं. बताया जा रहा है कि अपना दल के नेता प्रियंका गांधी के भी संपर्क में हैं और ज्योतिरादित्य सिंधिया और अहमद पटेल से उनकी मुलाकात भी हुई है. अनुप्रिया पटेल (Anupriya Patel) के अपना दल ने 28 तारीख को अपने सभी पार्टी पदाधिकारियों और बड़े नेताओं  की लखनऊ में बैठक बुलाई है. इसी बैठक में आगे का फैसला लिया जाएगा. पार्टी का कहना है कि सभी विकल्प खुले हुए हैं और 28 को ही अंतिम फैसला किया जाएगा. पार्टी के मुताबिक उनकी नाराजगी को दूर करने के लिए कोई ठोस कदम बीजेपी की ओर से नहीं उठाए गए, जबकि ओमप्रकाश राजभर को पूरा सम्मान देते हुए उनकी हर बात को तवज्जो दी गई.

BJP को मिलेगा एक और झटका? अनुप्रिया पटेल कार्यक्रम छोड़ लौटीं दिल्ली, 'अपना दल' सरकारी कार्यक्रम में नहीं लेगा हिस्सा

आपको बता दें कि अपना दल यूपी में मंत्रिपद चाहता है. साथ ही पार्टी की मांग है कि उसे सरकारी कार्यक्रमों में अहमियत भी मिले. आपको बता दें कि इससे पहले भी अपना दल ने बीजेपी को दो टूक कहा है कि या तो वे अपने सहयोगियों के साथ व्यवहार सुधारें या तो पार्टी 'कोई भी निर्णय' ले सकती है. अपना दल-सोनेलाल के राष्ट्रीय अध्यक्ष आशीष पटेल ने लखनऊ में कहा कि, ‘उनकी पार्टी वर्ष 2014 से भाजपा के साथ गठबंधन में है और पूरी ईमानदारी से गठबंधन धर्म का पालन का पालन कर रही है, लेकिन यूपी में उसे बीजेपी ने उचित सम्मान नहीं दिया. आशीष पटेल ने चेतावनी भरे लहजे में कहा ‘भाजपा अपना व्यवहार बदले, वरना हमारी नेता (अनुप्रिया पटेल) कोई भी निर्णय ले सकती हैं. शेर को जगाइये मत. यह शेर आपके पीछे चल रहा है, इसे हिंसक मत बनाइये. हमारी नेता जो भी निर्णय लेंगी, पूरी पार्टी उसका समर्थन करेगी‘.

बिहार के बाद अब यूपी NDA में रार! अनुप्रिया पटेल और राजभर ने किया PM मोदी के कार्यक्रम के बहिष्कार का ऐलान 

वीडियो- NDA सरकार से अलग हुए उपेंद्र कुशवाहा 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Loksabha Polls 2019, Anupriya Patel, Anupriya Patel And BJP, Nda
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com